आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रतापपुर में लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Democracy fighters were honored in Pratappur on the 50th anniversary of the Emergency

रिपोर्ट: अनूप विश्वास

विधायक शकुंतला पोर्ते रहीं मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा जनपद पंचायत प्रतापपुर के मंगल भवन में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर “संविधान हत्या दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

लोकतंत्र रक्षकों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में मीसा एक्ट के तहत आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित व्यक्तियों में प्रमुख रूप से —
चरण सिंह, कुंती देवी, रामदास सिंह, राम शरण कुशवाहा, गोपाल शरण सिंह, दशरथ सिंह, अनुज सिंह, रामदयाल राजवाड़े, रामचंद्र गुप्ता, मानसाय पोर्ते, धनुषधारी, कृष्ण मुरारी शुक्ला और गल्थुराम के नाम शामिल हैं।

इन सभी लोकतंत्र रक्षकों ने आपातकाल के काले दौर की पीड़ा और अपने संघर्षों की कहानियां उपस्थित जनसमूह के साथ साझा कीं, जिसने सभा को भावुक कर दिया।

आपातकाल पर फोटो प्रदर्शनी और परिचर्चा

कार्यक्रम के दौरान आपातकाल की घटनाओं पर आधारित एक फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसे विधायक शकुंतला पोर्ते ने अवलोकित किया।
विधायक ने इस अवसर पर कहा:

“आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की अहमियत का स्मरण कराता है।”

उन्होंने युवाओं से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया।

लोकतंत्र की हत्या पर हुई गंभीर चर्चा

इस अवसर पर आपातकाल की नीतियों और तत्कालीन सरकार के दमनकारी रवैये पर केंद्रित एक परिचर्चा भी आयोजित की गई। वक्ताओं ने उस समय लागू की गई लोकतंत्र विरोधी नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि:

“यह इतिहास का वह समय था जब भारत की आवाज को कुचलने का प्रयास किया गया। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र की रक्षा में कितने लोगों ने अपने जीवन के अमूल्य क्षणों की आहुति दी है।”

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार