दिल्ली: उद्योग भवन को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, मंत्रालय के अधिकारियों को मिला संदिग्ध ईमेल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली – देश की राजधानी स्थित प्रतिष्ठित उद्योग भवन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों में उस समय हड़कंप मच गया जब इस इमारत को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जो कि इस्पात मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त हुआ।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ाई गई
ईमेल में विस्फोटक से हमला करने की बात कही गई है, जिसके बाद सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत हरकत में आईं। क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है और डॉग स्क्वॉड के साथ गहन सर्च ऑपरेशन जारी है। आसपास की इमारतों के प्रबंधन को भी सतर्क कर दिया गया है।

CISF को दिए गए विशेष निर्देश
खुफिया विभाग की सूचना के आधार पर सीआईएसएफ को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले वर्ष दिसंबर में राजधानी के कई प्रमुख स्कूलों जैसे डीपीएस आरके पुरम, जीडी गोयनका, ब्रिटिश स्कूल, सलवान स्कूल, और कैम्ब्रिज स्कूल को भी बम धमाके की चेतावनी भरे ईमेल मिले थे।

30,000 डॉलर की फिरौती की थी मांग
इन धमकियों में से एक में 9 दिसंबर को लगभग 40 स्कूलों को धमकी मिली थी, जिसमें हमले को रोकने के बदले 30 हजार डॉलर की फिरौती मांगी गई थी। हालांकि जांच के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला। एक मामले में पुलिस ने पाया कि धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि एक छात्र ही था, जिसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए बाद में उसकी काउंसलिंग करवाई गई।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार