,

दिल्ली कार ब्लास्ट केस: आरोपी डॉ. शाहीन के पिता बोले, “जांच में कुछ नहीं मिला, अब कुछ नहीं कहूंगा, चाहे कोर्ट ऑर्डर ही क्यों न लाओ”

Delhi Car Blast Case: Accused Dr. Shaheen's father said, "The investigation found nothing, I won't say anything now, even if a court order is brought."

लखनऊ में छापेमारी के बाद परिवार ने तोड़ी चुप्पी

by: vijay nandan

लखनऊ: दिल्ली के लालकिला इलाके में हुई कार ब्लास्ट घटना के बाद जांच का दायरा अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। मंगलवार को लखनऊ स्थित लाल बाग एक घर पर एनआईए और स्थानीय पुलिस की टीम ने छापेमारी की। यह घर फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन है, जिसका नाम दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में सामने आया है। छापेमारी के बाद शाहीन के पिता ने मीडिया से बात करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “मेरे घर की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब मैं कुछ नहीं बताऊंगा, चाहे कोर्ट का ऑर्डर ही क्यों न आ जाए… मैं कुछ नहीं कहना चाहता।”

उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एनआईए और यूपी एटीएस की संयुक्त कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद एनआईए, आईबी और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने लखनऊ, सहारनपुर और मेरठ सहित कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या दिल्ली ब्लास्ट में शामिल संदिग्धों का नेटवर्क यूपी में भी फैला हुआ था। एनआईए को आशंका है कि यह नेटवर्क स्लीपर सेल मॉडल पर काम कर रहा था, जिसमें प्रत्येक सदस्य को केवल अपना “असाइनमेंट” पता होता है और बाकी नेटवर्क से उसका कोई सीधा संपर्क नहीं होता।

परिवार का दावा: डॉ. शाहीन निर्दोष है

परिवार ने डॉ. शाहीन की बेगुनाही का दावा करते हुए कहा है कि वह एक मेडिकल छात्र है और कभी किसी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं रही है। उसके पिता ने कहा कि “हम कभी किसी गलत काम का हिस्सा नहीं बने। पुलिस ने जांच की, कुछ नहीं मिला। अब हमें परेशान न किया जाए।”

एजेंसियां फिलहाल चुप, डिजिटल फोरेंसिक जांच जारी

एनआईए की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, टीम ने शहीन के घर से मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज़ जब्त किए हैं, जिनकी डिजिटल फोरेंसिक जांच जारी है। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि डॉ. शाहीन का संबंध पुलवामा निवासी डॉ. उमर और तारिक से था या नहीं, वही तारिक जिसकी कार में दिल्ली के लालकिला क्षेत्र में धमाका हुआ था।

देश में बढ़ी सुरक्षा, सतर्क एजेंसियां

इस घटना के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की पुलिस और खुफिया एजेंसियों को पब्लिक प्लेसेस पर सुरक्षा बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…