दीपिका की आवाज़ अब गूंजेगी 6 देशों में,बनीं मेटा AI की नई इंग्लिश आवाज़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दीपिका की आवाज़ अब गूंजेगी 6 देशों में,बनीं मेटा AI की नई इंग्लिश आवाज़

बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। एक्ट्रेस अब Meta AI की नई इंग्लिश वॉइस बन गई हैं। दीपिका की आवाज अब भारत, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में सुनी जाएगी।

सोशल मीडिया पर दी बड़ी खुशखबरी

दीपिका ने इस खबर की जानकारी अपने Instagram पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा:

“ठीक है, तो मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है! अब मैं मेटा एआई का हिस्सा हूं और आप मेरी आवाज़ में अंग्रेज़ी में चैट कर सकते हैं।”
इस पोस्ट के साथ दीपिका ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को “जल्द ही चैट करूंगी” कहते हुए अपने डिजिटल अवतार की झलक दिखाई।

Meta AI के साथ वैश्विक साझेदारी

अब दीपिका पादुकोण से कर पाएंगे चैट, Meta AI का बड़ा ऐलान, आया ये फीचर -  Deepika padukone now Part of Meta AI voice ttecr - AajTak

मेटा के साथ दीपिका का यह सहयोग उन्हें उन चुनिंदा ग्लोबल आइकॉन में शामिल करता है जिनकी आवाज़ अब एआई प्लेटफ़ॉर्म में एकीकृत होगी। इससे मेटा का उद्देश्य उपयोगकर्ता इंटरैक्शन को और व्यक्तिगत व वास्तविक बनाना है।

मेंटल हेल्थ एंबेसडर भी बनीं दीपिका

इस घोषणा से कुछ दिन पहले दीपिका भारत सरकार की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर भी बनी थीं। अब Meta AI से जुड़ना उनके वैश्विक प्रभाव और सकारात्मक सामाजिक संदेश को और मजबूत करता है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी