पत्नी से गहरी नफरत: प्रेमिका के साथ मिलकर फौजी ने पत्नी को इंजेक्शन देकर मारा, तड़पती रही और वो देखता रहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

धुले (महाराष्ट्र), 31 मई 2025 – महाराष्ट्र के धुले जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक फौज में कार्यरत पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना शहर के देवपुर इलाके की है और इसमें पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह वारदात 10 मई को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी अब जाकर सामने आई है।

प्रेमिका संग मिलकर दी पत्नी को जहरीली सुई

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कपिल बागुल (43), जो सेना में क्लर्क के पद पर तैनात है, ने अपनी पत्नी पूजा (38) को जबरन पकड़कर हाथ-पैर में जहरीले कीटनाशक का इंजेक्शन दिया। सुई लगते ही पूजा की हालत बिगड़ने लगी, उसके मुंह से झाग निकलने लगे और वह दर्द से कराहती रही। इस दौरान कपिल अपनी पत्नी की तड़पती हालत देखता रहा लेकिन मदद नहीं की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा

मृतका के शरीर पर काले और नीले रंग के इंजेक्शन के निशान पाए गए। पहले शव को निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पोस्टमार्टम के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मौत कीटनाशक के इंजेक्शन से हुई है। इसके बाद पश्चिम देवपुर पुलिस को सूचित किया गया।

भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज

पूजा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने कपिल बागुल, उसके पिता बालू बागुल, मां विजय बागुल, बहन रंजना माळी और प्रेमिका प्रज्ञा कर्डीले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक तुषार देवरे के निर्देशन में उपनिरीक्षक साईनाथ तळेकर कर रहे हैं।

पैसों और अवैध संबंधों से उपजा विवाद

शिकायत में बताया गया है कि कपिल अपनी पत्नी पर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। इसके साथ ही जब पूजा को पति के प्रज्ञा कर्डीले के साथ चल रहे अवैध संबंधों की जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी परिवार ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला लिया।

कॉलेज से शुरू हुआ था प्रेम, लॉज में मिलने लगे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, कपिल और प्रज्ञा के बीच प्रेम संबंध कॉलेज के दिनों से थे। प्रज्ञा बीएससी और एमबीए कर चुकी है, और उसकी शादी 2007 में हुई थी। उसके दो बच्चे (17 और 13 वर्ष) हैं और तलाक की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इधर, कपिल की शादी पूजा से 2010 में हुई थी और उनके दो बच्चे – एक 9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है। हाल के महीनों में कपिल और प्रज्ञा के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों लॉज में मिलने लगे। यह सारी जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार