DGP–IGP कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: 12 घंटे तक PM मोदी की मौजूदगी, सुरक्षा के नए रोडमैप पर होगी चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
DGP–IGP कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन: 12 घंटे तक PM मोदी की मौजूदगी, सुरक्षा के नए रोडमैप पर होगी चर्चा

Reporter: Himanshu Patel, Edit By; Mohit Jain

देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चल रही DGP–IGP कॉन्फ्रेंस आज दूसरे दिन पहुंच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पूरे 12 घंटे कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे लगभग चार बड़े मेगा सत्रों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

इस वर्ष कॉन्फ्रेंस की थीम ‘विकसित भारत: सिक्योरिटी डाइमेंशन्स’ रखी गई है। इसमें पुलिसिंग की मुख्य चुनौतियों, सुरक्षा से जुड़े नए खतरे और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ‘सुरक्षित भारत’ बनाने के लिए आगे की रणनीति भी प्रस्तुत करेंगे।

PM Narendra Modi Odisha Visit Update | DGP-IGP Conference | 59वीं DGP-IGP  कॉन्फ्रेंस में आज शामिल होंगे पीएम मोदी: कल गृह मंत्री ने उद्घाटन किया, देश  के 3 बेस्ट पुलिस ...

कॉन्फ्रेंस में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा हो रही है, उनमें वामपंथी उग्रवाद, काउंटर टेररिज़्म, डिजास्टर मैनेजमेंट, महिलाओं की सुरक्षा, साइबर क्राइम, और पुलिसिंग में फोरेंसिक साइंस तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शामिल है। देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सुरक्षा प्रशासक राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन बातचीत कर रहे हैं।

इसके साथ ही पुलिस बलों के सामने आने वाली ऑपरेशनल, इंफ्रास्ट्रक्चरल और वेलफेयर से जुड़ी चुनौतियों पर भी व्यापक चर्चा होगी। क्राइम नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए प्रोफेशनल रणनीतियों पर विचार किया जाएगा।

PM मोदी अधिकारियों के साथ बिज़नेस सेशन, ब्रेक-आउट डिस्कशन और थीमैटिक डाइनिंग टेबल बातचीत के जरिए संवाद करेंगे। इस बार कॉन्फ्रेंस में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग प्रमुखों के साथ-साथ DIG और SP रैंक के कुछ चुने हुए युवा अधिकारी भी शामिल हुए हैं, ताकि नए और इनोवेटिव सुझाव सामने आ सकें।

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन