कलयुग की काली तस्वीर: झाड़ियों में मिली एक साल की मासूम बच्ची, मानवता हुई शर्मसार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बरेली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन के पास, झाड़ियों में एक एक साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली है। यह घटना बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के पीछे की बताई जा रही है। बच्ची के मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

बच्ची की रोने की आवाज से हुआ खुलासा

घटना तब सामने आई जब पुलिस लाइन के पास झाड़ियों से रोने की आवाज सुनाई दी। पास में मौजूद स्थानीय लोग जब झाड़ियों के पास पहुंचे, तो वहां का दृश्य दिल दहला देने वाला था। एक साल की मासूम बच्ची घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने निभाई इंसानियत

सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद ईएमओ डॉ. ए. के. सिंह ने तुरंत बच्ची को भर्ती कर इलाज शुरू कराया। फिलहाल बच्ची का उपचार बाल वार्ड में चल रहा है। अस्पताल की स्टाफ नर्स ने जानकारी दी कि बच्ची के होठों पर चोट के निशान हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे फेंकने से पहले पीटा भी गया हो सकता है।

इलाके में फैली सनसनी

इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि कोई मां कैसे अपनी नन्ही बच्ची को इस तरह निर्दयता से फेंक सकती है। यह घटना सिर्फ एक बच्ची के साथ नहीं, बल्कि मां जैसे रिश्ते और मानवता पर भी गहरी चोट है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि बच्ची को किसने और क्यों फेंका। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

‘मर्दानी 3’ में फिर नजर आएंगी रानी मुखर्जी, दमदार फर्स्ट लुक के साथ रिलीज डेट का खुलासा..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

Govindpura bpl : जनसेवा और क्षेत्र का विकास ही सरकार की प्राथमिकता : कृष्णा गौर

Govindpura bpl : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में दी करोड़ों की

padosi-ki-jasoosi : निगरानी लाल जी ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ वाले

padosi-ki-jasoosi : भैया, हमारे मोहल्ले में अगर कोई “इंटेलिजेंस ब्यूरो” की अनौपचारिक

mp workers : नए वित्त वर्ष की शुरुआत, 50 लाख श्रमिकों को सौगात

mp workers : कर्मचारी संगठन ने बोले ‘250 रूपए की बढ़ोतरी,ऊंट के

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम