,

Cyber Fraud in Farrukhabad: साइबर ठगों का जाल, इंटरनेट मीडिया के जरिए करीब चार करोड़ की ठगी, 440 मोबाइल नंबर ब्लॉक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Cyber Fraud in Farrukhabad

Report by: Sartaj Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Cyber Fraud in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में साइबर ठगों ने इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बनाते हुए करीब चार करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है। साइबर थाना पुलिस की सक्रियता से ठगों के खातों में जमा 1 करोड़ 40 लाख 81 हजार 628 रुपये सीज किए गए हैं, जबकि 61 लाख 22 हजार 365 रुपये बरामद कर पीड़ितों को वापस किए जा चुके हैं। इस मामले में अब तक 21 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Cyber Fraud in Farrukhabad: 440 मोबाइल नंबरों से की गई ठगी

पुलिस जांच में सामने आया है कि साइबर ठगों ने ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए कुल 440 मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया। साइबर थाना पुलिस ने सभी मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करवा दिया है, साथ ही 531 आईएमईआई नंबर भी ब्लॉक कराए गए हैं ताकि भविष्य में इनका दोबारा उपयोग न हो सके।

Cyber Fraud in Farrukhabad: 2025 में बढ़े साइबर ठगी के मामले

वर्ष 2025 के दौरान साइबर ठगी की शिकायतों में तेजी से इजाफा हुआ है। अब तक करीब 700 लोगों ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। इन मामलों में 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। समय रहते शिकायत मिलने के कारण पुलिस ने बड़ी रकम को सीज कर पीड़ितों को राहत दिलाई।

Cyber Fraud in Farrukhabad: अब असलहे नहीं, इंटरनेट से डकैती

पहले जहां राह चलते बदमाश असलहे के बल पर नकदी और जेवर लूट लेते थे, वहीं अब साइबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए सीधे बैंक खातों पर डाका डाल रहे हैं। लोग बैंक खातों को सुरक्षित मानकर अपनी पूंजी जमा करते हैं, लेकिन ठग फर्जी निवेश, लिंक और एप के जरिए लोगों को प्रलोभन देकर खातों से रकम साफ कर रहे हैं।

Cyber Fraud in Farrukhabad

Cyber Fraud in Farrukhabad: एसपी ने की सतर्क रहने की अपील

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि साइबर ठगी से बचाव के लिए लोगों का सतर्क और जागरूक होना बेहद जरूरी है। समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Cyber Fraud in Farrukhabad: साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय

  • निवेश संबंधी सलाह देने वाले व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम लिंक पर भरोसा न करें।
  • फर्जी एप, वेबसाइट या इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर कभी भी पैसा न लगाएं।
  • अनजान नंबर से आए लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें।
  • दोगुने रिटर्न के झांसे में न आएं।
  • ओटीपी, पासवर्ड, बैंक डिटेल या आधार नंबर किसी को न बताएं।
  • सोशल मीडिया, ई-मेल और बैंक खातों पर दो-स्तरीय सुरक्षा सक्रिय रखें।
  • मोबाइल फोन में एनीडेस्क जैसे रिमोट एप डाउनलोड न करें।
  • अनजान कॉल पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट न करें।
  • साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

फर्रुखाबाद में साइबर ठगी पर एक नजर

फर्रुखाबाद में साइबर ठगी की लगभग 700 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इन मामलों में साइबर थाना पुलिस ने ठगों के खातों में जमा 1 करोड़ 40 लाख 81 हजार 628 रुपये सीज किए हैं, जबकि 61 लाख 22 हजार 365 रुपये बरामद कर पीड़ितों को वापस किए जा चुके हैं। अब तक 13 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और 21 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए 440 मोबाइल नंबर और 531 आईएमईआई नंबर भी ब्लॉक कराए हैं। फर्रुखाबाद पुलिस लगातार साइबर ठगों पर शिकंजा कस रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों की जागरूकता ही इस तरह की ठगी पर पूरी तरह अंकुश लगाने में सबसे अहम भूमिका निभाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Digital Arrest Cyber Fraud: भिण्ड में रिटायर्ड शिक्षक से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 29.50 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र