सांस्कृतिक वैविध्य ही हमारी पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cultural diversity is our identity: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत विभिन्न धर्मों, समाजों, भाषाओं और संस्कृतियों का देश है। सब मिलकर यहां सद्भावपूर्वक रहते हैं। सांस्कृतिक वैविध्य ही हमारी संस्कृति की पहचान है। हमारी आस्था और जीवन मूल्य हमें विकास की ओर ले जाते हैं। योग, तप, साधना और साहचर्य से जीवन का समग्र विकास की शिक्षा सिर्फ भारतीय संस्कृति ही सिखाती है। समाज में जनजागृति लाने में महर्षियों की बड़ी अहम भूमिका रही है। महर्षि श्री बालीनाथ जी बैरवा उन्हीं में से एक थे। वे परम संत थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को उज्जैन में महर्षि श्री बालीनाथ जी बैरवा जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो असंभव दिखता है, वो केवल सनातन धर्म में ही संभव है। महर्षि बालीनाथ जी ने समाज की कुरीतियों, रूढ़ियों और बुराइयों को खत्म किया और सबको सद्मार्ग की ओर ले जाने का काम किया। उन्होंने बालीनाथ जी की स्मृति में देश के दूरदराज से आए बैरवा समाजजन का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रदेश स्तरीय सामाजिक कार्यक्रम में आकर वे बेहद प्रसन्न है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अखिल जूनवाल द्वारा लिखित पुस्तक भीम वंदना का विमोचन भी किया। इसके बाद बैरवा समाज की बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, अखिल भारतीय बैरवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश जारवाल, श्री लालाराम बैरवा, श्री राधेश्याम बैरवा, श्री मुकेश टेटवाल, श्री सी.एल. बैरवा, श्री प्रभुराम सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।

 अगले साल होगी राज्य स्तरीय पंचायत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार अगले साल बैरवा समाज की राज्य स्तरीय पंचायत का आयोजन करेगी। इसमें देश के विभिन्न अंचलों में रह रहे बैरवा समाजजनों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हो रहे औद्योगिक विकास में बैरवा समाज के उद्योगपति और व्यवसायियों को जोड़कर बैरवा समाज का सर्वांगीण विकास करेगी। उन्होंने कहा कि बैरवा समाज के बच्चे खूब पढ़ें, लिखें और आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार हर जरूरी प्रयास और सहयोग भी करेगी।

सरकार पूरे ब्याज सहित मिल मजदूरों को उनका हक दिलाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महर्षि बालीनाथ जी के बताए मार्ग से प्रेरणा लेकर हमारी सरकार गरीबों के जीवन में उजाला लाने और उनके कष्टों का निवारण करने का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार ने उज्जैन की विनोद मिल के मजदूरों का संकट खत्म किया, उन्हें उनके सभी हक दिलाए। इंदौर की हुकुमचंद मिल के मामले का भी समाधान किया। हम ग्वालियर की जेसी मिल्स के मजदूरों को भी उनका हक दिलाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की ऐसी सभी बंद मिलों, जिनके मजदूरों को उनका हक अब तक नहीं मिल पाया है, सरकार पूरे ब्याज सहित उन मिल मजदूरों को उनका वाजिब हक दिलाएगी।

मिशन मोड में किया जा रहा गरीब, युवा, किसान और नारी कल्याण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश में गरीब, युवा, किसान, महिला और सभी जरूरतमंदों का कल्याण अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध होकर प्रयास कर रही है। विकास के लाभ से किसी को भी वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सबके सपने साकार करने के लिए हम हर जरूरी कदम उठाएंगे।

Gwalior Live अपहरण: मां की आंख में मिर्ची झोंक कर दिन दहाड़े बच्ची को उठा ले गए बदमाश

Chanakya Niti: इन जगहों से दूर रहना ही है समझदारी, वरना हो सकता है नुकसान

Chanakya Niti: चाणक्य सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि महान नीति-निर्माता और

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 मई 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

Dewas बेटियों ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी: पत्रकार राजेंद्र योगी को बेटियों ने दी मुखाग्नि

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के बागली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार

Burhanpur Samvad : उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री का संवाद, संवाद से सहयोग, सहयोग से समृद्धि

Burhanpur Samvad : मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देना

Bhopal नारी शक्ति वंदन: वन धन केन्द्रों से आत्मनिर्भर बन रहीं जनजातीय वर्ग की महिलाएं

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जनजातीय

School quiz competition: मनेंद्रगढ़ में “कौन बनेगा करोड़पति” तर्ज पर ज्ञान शिखर क्विज़ का आयोजन

School quiz competition: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Sitapur gang rape case: पुलिस कार्रवाई के बीच सियासी बयानबाजी तेज

Sitapur gang rape case: एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी,

Jaipur में SVS गैंग का खुलासा, फरार हत्या आरोपी सोनू वैष्णव गिरफ्तार

Report by: Suman Jaipur: जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

Kurukshetra में नगर परिषद कर्मचारी की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर पर लगे गंभीर आरोप

Report by: Ravi Jaist Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के थानेसर नगर परिषद में कार्यरत

Burhanpur: ‘उद्योगपति हैं फिनिक्स पक्षी की तरह’, CM डॉ. मोहन यादव ने किया व्यापारिक कल्याण बोर्ड का एलान

Burhanpur मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजीवाला

Rohtak में युवक की निर्मम हत्या, तेजधार हथियार से गला काटा

Rohtak: Haryana के रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक

Jamtara: आश्रम आवासीय विद्यालय में DC का छापा, एक्सपायरी राशन और अव्यवस्था देख भड़के उपायुक्त

Report: Ratan kumar Jamtara कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम आवासीय विद्यालय की

Lakhimpur Kheri: स्कूल से लौटी 6 साल की मासूम से दरिंदगी, खेत में खून से लथपथ मिली छात्रा

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur Kheri जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में मानवता