पूजा पंडालों में उमड़ेगी भीड़, प्रशासन ने बनाई नई योजना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Crowds will gather in the puja pandals, the administration has made a new plan.

रुपेश कुमार दास की रिपोर्ट

BY- ISA AHMAD

नवरात्रि की सप्तमी से हजारीबाग के सभी पूजा पंडाल आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात की नई रूपरेखा जारी की है।

मार्गों में बदलाव और वन-वे व्यवस्था

इस नई योजना के तहत कई मार्गों में बदलाव किया गया है और कुछ सड़कों को वन-वे घोषित किया गया है। वहीं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

शाम के समय विशेष सतर्कता

पुलिस का मानना है कि शाम के समय सबसे ज्यादा लोग पंडाल भ्रमण के लिए घरों से निकलते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति से बचने के लिए शहर में जगह-जगह पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

यातायात प्रभारी की अपील

यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए नए यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें और जहां तक संभव हो, वाहन की जगह पैदल चलकर पंडाल जाएं

सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि

उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से न केवल जाम से राहत मिलेगी बल्कि पंडाल भ्रमण का अनुभव भी सुखद रहेगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है और इसका पालन करना सभी के लिए आवश्यक है।

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण