सूदखोरी और गुंडागर्दी के आरोपी रोहित तोमर के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Crime branch team reached the house of Rohit Tomar, accused of usury and hooliganism

गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू

रायपुर, 3 जून — राजधानी रायपुर में लंबे समय से अपराध गतिविधियों में सक्रिय सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को दर्ज किए गए मारपीट और गुंडागर्दी के मामले के बाद मंगलवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम रोहित तोमर के निवास पर दबिश देने पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के तीन दर्जन से अधिक जवानों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम रोहित तोमर को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची। यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण एसपी के निर्देश पर की गई है। रोहित तोमर पर पहले से ही सूदखोरी, मारपीट, धमकी और यहां तक कि फायरिंग जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन अब तक उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

हाल ही में उसके खिलाफ नया मामला तब दर्ज किया गया, जब उसने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और खुलेआम गुंडागर्दी की। यह घटना सामने आने के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि रोहित तोमर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। बावजूद इसके, उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का अभाव रहा, जिससे वह लगातार बेलगाम बना रहा। मगर इस बार पुलिस की सक्रियता से संकेत मिलते हैं कि अब उस पर शिकंजा कसने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तारी की प्रक्रिया में जुटी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रोहित तोमर को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा। रायपुरवासियों को अब उम्मीद है कि शहर को ऐसे अपराधियों से निजात मिलेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश से तबाही, 10 दिनों में 45 लोगों की मौत

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बीते कई दिनों से जारी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. अंबिकापुर में स्कॉर्पियो ने

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. अचलेश्वर मंदिर में पुजारी

6 April 2026 Horoscope : जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा सोमवार

6 April 2026 Horoscope : चंद्रमा वृश्चिक राशि में, भावनाओं और निर्णयों

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय

Bokaro कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ‘नेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में मंजूर अंसारी शामिल

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर