,

Cow Smuggling Case Narmadapuram: पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, नाबालिग चालक के खिलाफ मामला दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Cow Smuggling Case Narmadapuram

Report by: Gajendra Bajaj, Edit by: Priyanshi Soni

Cow Smuggling Case Narmadapuram: नर्मदापुरम जिले के ग्राम घानाबढ़ के पास बजरंग सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है कि यह पिकअप ग्राम आरी से बैतूल की ओर जा रही थी, जिसमें करीब 6 गोवंश भरे हुए थे।

Cow Smuggling Case Narmadapuram: कार्यकर्ताओं ने रोका वाहन, देहात थाना पहुंचाई पिकअप

सूचना मिलने पर बजरंग सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन को रोका। इसके बाद वाहन को देहात थाना लाया गया, जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Cow Smuggling Case Narmadapuram: नाबालिग चला रहा था पिकअप

जांच के दौरान सामने आया कि पिकअप वाहन को एक नाबालिग लड़का चला रहा था, जिसकी उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है। नाबालिग के वाहन चलाने के मामले में भी पुलिस ने संज्ञान लिया है।

Cow Smuggling Case Narmadapuram: चालक का दावा – ससुराल भेजे जा रहे थे गोवंश

Cow Smuggling Case Narmadapuram

देहात थाना प्रभारी सौरभ पाण्डेय ने बताया कि पूछताछ में चालक ने गोवंश को ग्राम आरी का बताते हुए उन्हें अपनी ससुराल भेजने की बात कही है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Cow Smuggling Case Narmadapuram: कटान के लिए ले जाने का आरोप

वहीं बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गोवंश को बैतूल ले जाकर काटने की तैयारी थी। इसी आशंका के चलते उन्होंने वाहन को घानाबढ़ के पास रोककर पुलिस के हवाले किया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Ahilyabai Holkar Statue Controversy: देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों