धर्मांतरण: ईसाई धर्म छोड़ा, दो व्यक्तियों ने की सनातन में वापसी, ग्राम मुड़पार में वैदिक विधि से हुआ स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Conversion: Two people left Christianity and returned to Sanatan Dharma, welcomed in Mudpar village with Vedic rituals.

रिपोर्ट: चन्द्रभान साहू, एडिट- विजय नंदन

नरहरपुर: तहसील के ग्राम मुड़पार (दखनी) में धर्मांतरण के विरोध के बीच एक बार फिर घर वापसी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव के दो धर्मांतरित व्यक्तियों ने अपने मूल सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया है।

दोनों व्यक्तियों ने ग्राम पंचायत में आवेदन देकर समाज में दोबारा शामिल होने की इच्छा जताई थी। इसके बाद गांव के शीतला मंदिर परिसर में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और दोनों का गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया। इस दौरान बाइबल को प्रतीकात्मक रूप से नदी में विसर्जित किया गया, जो उनके पुनः सनातन धर्म में लौटने का प्रतीक रहा।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद इन परिवारों को सामाजिक रूप से बहिष्कार झेलना पड़ा। मृत व्यक्तियों के दफन के लिए भूमि नहीं मिलने जैसी कठिन परिस्थितियों ने इन्हें गहराई से प्रभावित किया, जिसके बाद उन्होंने समाज में पुनः शामिल होने का निर्णय लिया। गांव के लोगों ने घर वापसी करने वाले परिवारों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,