राहुल गांधी के ‘लंगड़े घोड़े’ बयान पर विवाद, दिव्यांगजन बोले – कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिया गया “लंगड़े घोड़े” वाला बयान अब राजनीतिक और सामाजिक विवाद का कारण बन गया है। मध्य प्रदेश समेत देशभर के दिव्यांगजन संगठनों ने इस बयान को अत्यंत आपत्तिजनक और अपमानजनक बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि राहुल गांधी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं की तुलना “रेस के घोड़े”, “बारात के घोड़े” और “लंगड़े घोड़े” से की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी में काम करने वाले और न करने वाले नेताओं को पहचान कर उनकी भूमिका तय की जाएगी।

उनके इस बयान में “लंगड़े घोड़े” शब्द का इस्तेमाल ऐसे नेताओं के लिए किया गया, जो पार्टी में निष्क्रिय या अव्यवस्थित हैं। लेकिन इस शब्द चयन को लेकर दिव्यांग समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान पर हमला करार दिया है।

दिव्यांगजन नाराज़, की कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश दिव्यांग खेल समिति ने इस टिप्पणी को दिव्यांगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पद्मश्री से सम्मानित पैरा एथलीट्स सहित कई दिव्यांग खिलाड़ी भोपाल में राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग के निवास पर पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान दिव्यांगजनों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि इस मामले में कांग्रेस नेता से माफी नहीं मांगी गई और कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे देशव्यापी आंदोलन करेंगे। उनकी मांग है कि इस तरह के अपमानजनक शब्दों का सार्वजनिक मंचों से उपयोग बंद किया जाए।

सिंधिया और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा की है और इसे दिव्यांगजनों के लिए अपमानजनक बताया है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नेता से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जाती, जो समाज के विशेष वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचाए।

राहुल गांधी का पूरा बयान क्या था?

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था:

“रेस के घोड़े और बारात के घोड़े को अलग करना ही पड़ेगा। कभी-कभी कांग्रेस पार्टी रेस के घोड़े को बारात में भेज देती है और बारात के घोड़े को रेस में खड़ा कर देती है, जो चाबुक खाते ही बैठ जाता है। लेकिन तीसरी कैटेगरी है — लंगड़ा घोड़ा। उसे घास-पानी दो, रिटायर करो और बाकी घोड़ों को डिस्टर्ब मत करने दो। वरना कार्रवाई करनी पड़ेगी।”

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व