BY: Yoganand Shrivastva
नई दिल्ली | कांग्रेस और भाजपा के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है। बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक छोटा सा AI जनरेटेड वीडियो जारी किया।
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को चाय की केतली और गिलास हाथ में लिए, रेड कारपेट पर चलते हुए जोर-जोर से कहते दिखाया गया— “चाय बोलो… चाय चाहिए!”
वीडियो में उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे और भाजपा का झंडा भी दिखाई देता है।
वीडियो पोस्ट करते समय रागिनी नायक ने कैप्शन में व्यंग्य करते हुए लिखा— “ब ई कौन किया बे”
अब ई कौन किया बे 🥴🤣 pic.twitter.com/mbVsykXEgm
— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) December 2, 2025
BJP की प्रतिक्रिया— ‘कामदार प्रधानमंत्री का अपमान’
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के इस वीडियो को “शर्मनाक” बताया।उन्होंने लिखा कि कांग्रेस “नामदार” मानसिकता के कारण OBC समाज से आने वाले ‘कामदार’ प्रधानमंत्री को सहन नहीं कर पा रही है, और जनता ऐसे व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी।
पहले भी कांग्रेस शेयर कर चुकी है AI वीडियो
यह कोई पहला मामला नहीं है।
12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन जैसा दिखने वाला एक AI वीडियो पोस्ट किया था।
उस वीडियो में दिखाया गया था कि PM मोदी सपना देख रहे हैं और उनकी मां जैसी दिखने वाली महिला उनसे बात कर रही हैं।
वीडियो में महिला कहती है कि—
- नोटबंदी के समय मुझे लाइन में खड़ा किया
- मेरे पैर धोकर वीडियो बनवाए
- अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो
- राजनीति के लिए कितना नीचे जाओगे
यह वीडियो भी उस समय काफी विवादों में रहा था।





