,

मीराबाई चौक पर तोड़फोड़ और वृक्षों की कटाई पर कांग्रेस का विरोध

Congress protests against demolition and felling of trees at Mirabai Chowk

नगर पालिका अधिकारी के खिलाफ एफआईआर की मांग

स्थान: खैरागढ़ | दिनांक: 30 अप्रैल 2025

खैरागढ़ – नगर के ऐतिहासिक मीराबाई चौक में नगर पालिका द्वारा कराई गई तोड़फोड़ और वृक्षों की अवैध कटाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह घटना 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन हुई, जब नगर पालिका खैरागढ़ के मुख्य अधिकारी ने बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया या सार्वजनिक सूचना के मीराबाई चौक में स्थापित प्रतिमा को हटवा दिया और चौक परिसर की तोड़फोड़ करवाई। इसके साथ ही परिसर में लगे हरे-भरे वृक्षों की भी अवैध कटाई की गई, जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँची है।

नगरवासियों और कांग्रेस प्रतिनिधियों का कहना है कि मीराबाई चौक न केवल एक ऐतिहासिक स्थल है बल्कि जनभावनाओं का भी प्रतीक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिकारी ने नगर पालिका अधिनियम 1961 का उल्लंघन करते हुए बिना परिषद की स्वीकृति और सार्वजनिक जानकारी के यह कार्रवाई की, जिससे शासकीय संपत्ति और जनविश्वास को गहरा आघात पहुँचा है।

कांग्रेस पार्टी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 324(4) सहित अन्य प्रावधानों के तहत दोषी अधिकारी पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शासकीय संपत्ति को पहुंचे नुकसान की भरपाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, उपाध्यक्ष रज्जाक खान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित जैन, पार्षद दिलीप लहरे, पुरुषोत्तम वर्मा, शेखर दास वैष्णव, अंकित चोपड़ा, महेश यादव, संत निषाद, अल्ताफ अली, सूर्यकांत यादव, चंद्रशेखर वर्मा, रामकुमार जांगड़े, भूपेंद्र वर्मा, रामगोपाल वर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर में इस घटना को लेकर जनाक्रोश व्याप्त है और यदि शीघ्र न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत! 1 मई से कितना सस्ता हुआ आपके शहर में?

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…