,

‘सीएम साय राम, पूर्व सीएम भूपेश बघेल रावण…’ वायरल वीडियों पर कांग्रेस को आपत्ति

Congress objects to the viral video 'CM Sai Ram, former CM Bhupesh Baghel Ravan...'

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले राजनितिक गलियारों में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम साय को राम तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रावण बताया गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि बीजेपी की आईटी सेल इस वीडियो को वायरल कर रही है। इस वीडियो का टाइटल है ‘छत्तीसगढ़ के रामायण’। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राम बताया गया है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को दशरथ दिखाया है। तो वहीं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रावण बताया गया है। अब इस वीडियो को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस ने जमकर इस वीडियो पर नाराजगी जाहिर की है। पूरा डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि, ‘सार्वजनिक जीवन में हास् प्रहास चलते रहना चाहिए, कोई जीवित व्यक्ति राम हो ये हो ही नहीं सकता। रामायण भाईचारा का संदेश देता है। राम मर्यादा पुरुषोत्तम, जो हमेशा मर्यादाओं का ख्याल रखता हैं, उसके नाम पर रखा गया है। रामायण समरसता का संदेश के लिए है। यह वायरल यह वायरल वीडियो समरसता को खराब करने वाला है। जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं को यह दिखाने की कोशिश की गई है कि वे राक्षसों के दल से है, यह आपत्ति जनक है। मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं’।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…