कलेक्टर ने किया जिला जेल डिंडोरी का निरीक्षण, कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के दिए निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट -मोहम्मद रफी खान

 कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिला जेल डिंडोरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर में महिला एवं पुरुष बंदियों से बातचीत की और बेरीग का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों को पेंटिंग, बधाई, सिलाई, राजगीरी जैसी विभिन्न आजीविका उन्मुख गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि रिहाई के बाद वे स्वरोजगार से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

महिला बंदियों के लिए उन्होंने कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई, क्राफ्ट, पेंटिंग डिजाइन जैसी कौशल आधारित ट्रेनिंग शुरू करने के निर्देश दिए। कुछ महिला बंदियों द्वारा कौशल होने की जानकारी देने पर कलेक्टर ने अधीक्षक को कहा कि उनके सहयोग से अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिलाया जाए।

कलेक्टर ने रसोई कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बंदियों को बेहतर एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।

जेल की दीवारों पर पेंटिंग कार्य कराने के निर्देश भी दिए गए। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कुछ कैदी स्वयं पेंटिंग करते हैं, जिस पर कलेक्टर ने उनके सहयोग से दीवारों को सजाने और उनके कार्य का उचित भुगतान करने को कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि जेल में शासकीय योजनाओं का लेखन किया जाए, ताकि बंदियों को शासन की योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे उसका लाभ ले सकें। साथ ही, सभी महिला एवं पुरुष बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जेल में मानव अधिकारों एवं अपराधों की रोकथाम संबंधी प्रशिक्षण भी दिए जाएं, जिससे लोग अपराध से दूर रहें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नवीन भवन की गुणवत्ता देखी और उसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुलाकात कक्ष का भी निरीक्षण किया, जहां अधीक्षक ने बताया कि रिश्तेदारों से मिलने का समय प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक निर्धारित है। इस अवसर पर अधीक्षक ने कलेक्टर से मुख्य सड़क से जेल तक 200 मीटर सड़क पक्की कराने का आग्रह किया, जिस पर कलेक्टर ने निर्माण का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुश्री भारती मरावी, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, जेल अधीक्षक एल.के. कटिया, पुलिस जवान एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल