मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cold wave and fog alert issued in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश समेत कई प्रदेशों में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत में बर्फबारी शुरु हो चुकी है। जिस कारण हवाओं में ठंडक घुल रही है। मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखी गई है। जिसके चलते ठिठुरन बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी तापमान में और भी ज़्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। जिस कारण लोगों के काम प्रभावित हो सकते है।


दरअसल, मध्य प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होते ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान शहडोल जिले के कल्याणपुर में 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, भोपाल, रायसेन, रीवा, नौगांव, सीधी, नर्मदापुरम, जबलपुर, सतना, गुना, शिवपुरी, बालाघाट, सिवनी, उमरिया और उज्जैन में कोल्ड डे की की स्थिति देखने को मिल रही है। मौसम जानकारों ने अगले तीन दिनों में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई है

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी गुरावर को भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर समेत 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट है, उनमें मुरैना, भिंड, दतिया, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया और कटनी भी शामिल हैं। कई जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कई शहरों में रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम जानकारों के मुताबिक अगरे तीन दिनों तक ठंड की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

दरअसल, वर्तमान में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। इधर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो हवा की रफ्तार अभी और तेज होगी, जिससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ जाएगा। मौसम विभाग की माने तो जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर देखने को मिल सकता है।

03 जनवरी का मौसम

मौसम विभाग ने कल यानी 03 जनवरी को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह में शीतलहर चलने का अलर्ट है।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र