दिल्ली और एमपी में बढ़ी ठंड, हल्की बारिश के आसार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की बूंदाबंदी के चलते ठंड बढ़ गई है। वहीं मध्यप्रदेश भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार सुबह से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तापमान नीचले स्तर पर बना हुआ है। इसके साथ ही बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

आज हल्की बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड
पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में असर दिखाना शुरू कर दिया है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे राजधानी में सोमवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

न्यूनतम तापमान 7.3 दर्ज, दो दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े सात बजे तक सफदरजंग एयरपोर्ट पर दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में 600 मीटर दृश्यता रही। पूसा में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी