,

उज्जैन में सीएम के बेटे-बहू लेंगे सात फेरे: सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगा अभिमन्यु–इशिता का विवाह, पांच दिन तक चलेंगी रस्में

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह खरगोन जिले की डॉ. इशिता के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन में संपन्न होगा। इस विवाह कार्यक्रम के लिए उज्जैन में पांच दिन तक अलग-अलग रस्में होंगी, जिनके लिए दो प्रमुख स्थान—सीएम हाउस (वीआईपी आवास) और होटल अथर्व—चुने गए हैं।

30 नवंबर को सामूहिक सम्मेलन में फेरे
मुख्य विवाह संस्कार 30 नवंबर को होटल अथर्व के पास आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में होंगे। इसी कार्यक्रम में 20 अन्य जोड़ों का विवाह भी करवाया जाएगा। विवाह के बाद रिसेप्शन होटल अथर्व में रखा गया है।

विशेष मेहमानों के लिए आमंत्रण
समारोह में सीमित विशेष मेहमानों को बुलाया गया है। इनमें मुख्यमंत्री के करीबी रिश्तेदार, प्रदेश के मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री के 26 नवंबर तक उज्जैन पहुंचने की संभावना है।

दोनों परिवारों का अनोखा रिश्ता
करीब पांच महीने पहले डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता की सगाई भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों परिवारों की बेटियां एक-दूसरे के घर की बहू हैं।
अभिमन्यु वर्तमान में एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में मास्टर्स इन सर्जरी (एमएस) सेकंड ईयर में हैं, जबकि डॉ. इशिता भी एमबीबीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।

परिवार का राजनीतिक जुड़ाव
डॉ. इशिता के पिता दिनेश यादव किसान हैं। उनका परिवार प्रदेश की राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, दिनेश यादव के मामा के बेटे हैं। यानी स्वर्गीय सुभाष यादव, जो एमपी के पूर्व डिप्टी सीएम रहे, डॉ. इशिता के परिजन हैं।

सीएम ने साझा की थी सगाई की तस्वीरें
मुख्यमंत्री के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे और बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है।
सगाई के बाद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए अभिमन्यु–इशिता के रिश्ते को सार्वजनिक किया था और परिवार के आशीर्वाद का उल्लेख किया था।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से