,

स्नान पर्वों और मेलों के लिए सीएम योगी का निर्देश: ‘स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता’ बने तैयारियों का आधार

स्नान पर्वों और मेलों के लिए सीएम योगी का निर्देश: 'स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता' बने तैयारियों का आधार

By: Vandana Rawat

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी स्नान पर्वों और मेलों के दौरान प्रदेश में स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि सेवा और संवेदना का कार्य है।

संवेदनशील स्थलों पर ‘रील’ बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती पर रोक

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक और संवेदनशील स्थलों पर ड्यूटी के दौरान रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती न की जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा में अनुशासन और मर्यादा बनी रहनी चाहिए।

स्नान पर्वों और मेलों की तैयारियों की समीक्षा

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, ददरी मेला (बलिया) और गढ़मुक्तेश्वर मेला (हापुड़) की तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि घाटों और मेलों में भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

स्नान घाटों पर प्रकाश और सीसीटीवी की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, सीसीटीवी कैमरे, फ्लोटिंग बैरियर, स्वास्थ्य उपकेंद्र, मोबाइल टॉयलेट, खोया-पाया केंद्र और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। नदियों के ऊँचे जलस्तर को देखते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की सक्रिय तैनाती की जाए।

धान खरीद और किसानों के हित में सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीद की प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रहे और किसानों को असुविधा न हो। किसी भी स्तर पर बिचौलियों की भूमिका स्वीकार्य नहीं होगी। वर्षा से प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण कर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।

गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था और कर्मियों को समय पर भुगतान

सीएम योगी ने गो-आश्रय स्थलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी स्वयं इन स्थलों का निरीक्षण करें और चारा-पानी व चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी और रसोइया कर्मियों को समय पर मानदेय देने के निर्देश भी दिए।

‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ में 72 लाख से अधिक सुझाव

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर से 72 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा ताकि उत्तर प्रदेश 2047 तक ‘विकसित राज्य’ के रूप में स्थापित हो सके।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…