,

सीएम योगी ने काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

- Advertisement -
Ad imageAd image
CM Yogi worshiped at Kaal Bhairav ​​and Srikashi Vishwanath temple

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार विधि से पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने पूजा के पश्चात बाबा विश्वनाथ से प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत हर-हर महादेव के उद्घोष से किया।

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में एक्सिस बैंक द्वारा स्थापित 11 एलईडी स्क्रीन का अनावरण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये वाराणसी स्थित सबसे प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के 10 प्रमुख स्थानों पर 11 एलईडी स्क्रीन लांच किया गया है। यह पहल भक्तों को संपूर्ण आध्यात्मिक अनुभव कराने की दिशा में अहम है। इस एलईडी स्क्रीन के जरिये भक्तों को लॉकर रूम, प्रसाद काउंटर, हेल्पलाइन नंबर और मंदिर परिसर में स्थित प्रमुख स्थानों की दिशा आदि आवश्यक जानकारी लगातार प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालु बाबा का लाइव दर्शन, लाइव आरती और बाकी सारे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देख सकेंगे, जिससे भक्तों का समग्र अनुभव और बेहतर होगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर मिश्र ‘दयालू’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी, शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पिंडरा विधायक अवधेश कुमार सिंह, वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, काशी विश्वनाथ मंदिर के अधिकारी गण सीईओ विश्व भूषण मिश्रा, एसडीएम शंभू शरण और डिप्टी सीईओ निखिलेश कुमार समेत एक्सिस बैंक की अध्यक्ष और शाखा बैंकिंग प्रमुख अर्निका दीक्षित, मुख्य विपणन अधिकारी अनूप मनोहर आदि लोग उपस्थित रहे।

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में