जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी ने किया विशिष्ट हवन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi performed special havan with Jagadguru Shankaracharya

गोरखपुर, 13 फरवरी। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय आशीर्वाद और दिव्य आदेश से विजय यात्रा लेकर मंगलवार (11 फरवरी) को गोरखपुर पधारे जगद्गुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती सन्निधानम गोरक्षपीठ में प्रवास करने के बाद गुरुवार को विदा हो गए। विदा होने से पूर्व शंकराचार्य जी ने गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर की यज्ञशाला में श्रृंगेरी पीठ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट हवन किया। दोनों आध्यत्मिक विभूतियों के सानिध्य में 108 सुंदरकांड पाठ और आञ्जनेय हवन से लोक मंगल व राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की गई

जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम की विजय यात्रा का आगमन मंगलवार देर शाम गोरक्षपीठ में हुआ था। बुधवार शाम गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका अभिनंदन किया था और इसके बाद शंकराचार्य जी के वेदपाठी छात्रों और अध्यापकों को शंकर वचन (आशीर्वचन) दिया था। बुधवार रात उन्होंने अपने प्रवास क्षेत्र में श्रृंगेरी पीठ की परंपरा के अनुसार विशिष्ट पूजन किया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित हुए। गुरुवार सुबह शंकराचार्य जी, मुख्यमंत्री की अगवानी में गोरखनाथ मंदिर की यज्ञशाला पहुंचे और आञ्जनेय हवन में सम्मिलित हुए। यहां हवन के बाद जगद्गुरु शंकराचार्य और गोरक्षपीठाधीश्वर ने भगवान आदि शंकर व गुरु गोरखनाथ से लोक मंगल और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की। शंकराचार्य जी ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को श्रृंगेरी पीठ से लाए दो विशिष्ट स्मृति चिन्ह भेंट किए। हवन अनुष्ठान के उपरांत सीएम योगी ने शंकराचार्य जी को गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने दोपहर में उन्हें गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार भावपूर्ण विदाई दी।

सीएम योगी ने की गोसेवा, बच्चों पर लुटाया प्यार
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा रहती है। गुरुवार सुबह वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोवंश को दुलारकर उन्होंने अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। इस दौरान कुछ गोवंश के साथ सीएम योगी स्नेहिल भाव से कुछ देर खेलते भी रहे।
मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों पर पड़ी, उन्होंने मुस्कुराते हुए बच्चों को अपने पास बुला लिया, सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद देने लगे। उन्होंने बच्चों से उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, खूब हंसी ठिठोली की और सभी को चॉकलेट गिफ्ट किया। सीएम का सानिध्य पाकर बच्चे काफी आनंदित नजर आ रहे थे।

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक