सीएम योगी ने किया ‘पीएमसी 24×7’ मोबाइल एप और डिजिटल वेबसाइट का शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi launches "PMC 24x7" mobile app and digital website

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रयागराज नगर निगम में नवनिर्मित अत्याधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) कंट्रोल रूम एवं नागरिक सुविधा केंद्र का अनावरण किया। इसके साथ ही सीएम ने प्रयागराज नगर निगम की नई, नागरिक-केंद्रित सेवाओं “पीएमसी 24×7” मोबाइल एप और डिजिटल वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। महाकुम्भ को स्वच्छ बनाने और आमजन को निर्बाध रूप से सुविधाएं प्रदान के लिए नगर निगम ने यह सुविधाए शुरू की है। इसके तहत अब न सिर्फ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होंगी, बल्कि आमजन को भी सेवाओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। नगर निगम ने प्रयागराज स्मार्ट सिटी के सहयोग से इन सेवाओं की शुरुआत की है।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि यह लॉन्च दिखाता है कि तकनीक शहर को कैसे बदल सकती है। प्रयागराज देश भर में नागरिक केंद्रित शासन का एक नया मानक स्थापित कर रहा है और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयागराज नगर निगम के इस इनोवेशन की सराहना करता हूं।
ऐप और डिजिटल वेबसाइट से मिलेंगी यह सुविधाएं

मोबाइल एप और डिजिटल वेबसाइट से मिलेंगी यह सुविधाएं
“पीएमसी 24×7” मोबाइल एप लांच करने के साथ ही ई-गवर्नेस प्लेटफॉर्म को भी अपडेट किया गया है, जिससे नागरिकों को आसान और तेज सेवाएं मिल सकेंगी। मोबाइल एप और डिजिटल वेबसाइट से लोगों को कई सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

आसान भुगतानः अब सपत्ति और जल कर का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है, साथ ही बिल देखने, डाउनलोड करने और रिकॉर्ड प्रबंधन की सुविधा भी होगी।

मजबूत शिकायत निवारणः नागरिक 55+ श्रेणियों में नगर निगम के 7 विभागों में शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और उनके समाधान की ट्रैकिंग भी कर सकते हैं।

स्मार्ट लाइसेंसिंगः 89 प्रकार के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन, नवीनीकरण और प्रबंधन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

अन्य नागरिक सुविधाएं

एप के माध्यम से सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी मिल सकेगी।

नागरिकों की प्रतिक्रिया और सुझाव के लिए एक डिजिटल सुझाव बॉक्स उपलब्ध होगा।

नगर निगम कार्यालयों और अधिकारियों के संपर्क विवरण भी प्राप्त हो सकेंगे।

एप के माध्यम से रीयल-टाइम वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की निगरानी हो सकेगी।

स्वैच्छिक रक्तदाता निर्देशिका भी एप और डिजिटल वेबसाइट पर मिलेगी।

पर्यटन स्थलों, परिवहन मार्गों और शहर के मुख्य आकर्षणों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

सार्वजनिक सहायता केंद्रों की सूची और आपातकालीन संपर्क विवरण भी उपलब्ध होगा।

इमरजेंसी कॉल बटन की भी सुविधा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी, प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात और नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Yogi Government : होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए किसानों को चार मार्च तक

Jamtara MC Election 2026: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Reporter : रतन कुमार Jamtara MC Election 2026: जामताड़ा : नगरपालिका (आम)

Tourism Award MP : एमपी ने जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म’ अवॉर्ड

Tourism Award MP : लगातार दूसरे वर्ष हासिल की उपलब्धी Tourism Award

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजली

MP NEWS : उदयगढ़ भगोरिया उत्सव में करेंगे सहभागितामुख्यमंत्री, 171.19 करोड़ रुपये

Fire In Durg Factory : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Fire In Durg Factory : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आगदुर्ग :

Balod News : कमकापार में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Reporter : राजेश साहू Balod News : बालोद। बालोद जिले के आखिरी

Jamshedpur visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया, बच्चों को बांटी चॉकलेट

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur visit : शहर दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी

Protest : इंजीनियर को हटाने सरपंच संघ का विरोध प्रदर्शन

Reporter: प्रयास कैवर्त Protest : ट्राइबल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में सरपंच

Gangtok सिक्किम में कुदरत का कोहराम: एक घंटे के भीतर दो बार डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Gangtok पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में गुरुवार दोपहर भूकंप के दो क्रमिक झटकों

Madhya Pradesh : भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के उद्योगपतियों

Jamtara जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर: थार ने बाइक सवार को पीछे से रौंदा, 28 वर्षीय युवक की हालत नाजुक

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित उदलबनी गांव के

Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों की परेड, होली से पहले सख्त चेतावनी

Report By : भूपेन्द्र गबेल। Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों

Korba News : 3 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओ का प्रदर्शन

Korba News : उमेश डहरिया, कोरबा।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर

Chattisgarh News : एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित

Chattisgarh News : कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई।

Temple Theft: भिलाई के साईं मंदिर में बड़ी चोरी

Temple Theft: देर रात नकाबपोशों ने वारदात को दिया अंजाम Temple Theft:

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जल्द होगी प्रारंभ

Rajya Sabha Elections: निर्वाचन आयोग की तैयारी तेज Rajya Sabha Elections: राज्यसभा