सीएम योगी ने पीआरडी जवानों को दिया तोहफा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Yogi gave gift to PRD soldiers

स्वामी विवेकानंद भारत माता के ऐसे सपूत थे, जिन्होंने भारत की प्राचीन आध्यात्मिक संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया था। उन्होंने 1893 में शिकागो समिट के जरिये दुनिया को भारत के महत्व, यहां की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताया था। स्वामी विवेकानंद अक्सर कहा करते थे कि जितनी बड़ी चुनौती हो, जीत उतनी ही शानदार होती है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी इसी प्रेरणा को आत्मसात करके युवा आगे बढ़ रहे हैं।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन के सभागार में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित “राष्ट्रीय युवा दिवस” पर कहीं। सीएम योगी ने पीआरडी के 35 हजार से अधिक जवानों का मानदेय प्रतिदिन 500 रुपये करने की घोषणा की।

नशा नाश का कारण बनता है, युवाओं को नशे के खिलाफ लड़ना चाहिये
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय महोत्सव में प्रदेश के 63 नौजवानों ने भाग लिया था। इनमें से तीन ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रदेश के युवाओं के सामने कभी पहचान का संकट था, लेकिन आज यहां का युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। सीएम ने कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। सीएम ने प्रांतीय रक्षक दल के मृतक जवानों के चयनित आश्रितों को चयन पत्र भी सौंपा। साथ ही एआई आधारित एकीकृत पोर्टल युवा साथी का शुभारंभ किया, जिसका उपयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एकीकृत कर युवाओं को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए किया जाएगा। सीएम ने युवा पीढ़ी को आगाह करते हुए कहा कि जो युवा अपनी जवानी में नशे की चपेट में आ जाए, उसका कोई भविष्य नहीं हो सकता है। नशा नाश का कारण बनता है। युवाओं को नशे के खिलाफ लड़ना होगा। इसके लिए युवक मंगल दल और महिला मंगल दल काे भी आगे अाना होगा। सीएम ने कहा कि देश में टीबी के खिलाफ अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक टीबी को देश से समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मरीजों को चिह्नित करने के साथ फ्री उपचार और दवा दी जा रही है। सीएम ने कहा कि देश वर्ष 2047 में दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। उस दिशा में हम सभी काे सामूहिक प्रयास करना चाहिये।

पीआरडी के जवानों का बढ़ाया मानदेय
सीएम योगी ने पीआरडी के मृतक जवानों के आश्रितों को चयन पत्र वितरित किये। सीएम ने कहा कि 1948 में पीआरडी का गठन किया गया था। सीएम ने पीआरडी के जवानों के विभिन्न प्रशिक्षण पर जोर दिया। बोले-आपदा के समय उनकी बड़ी भूमिका हो सकती है। सीएम ने कार्यक्रम में पीआरडी के जवानों का मानदेय 500 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की।

सीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र और चेक
सीएम योगी ने पीआरडी के मृतक जवान के आश्रित बस्ती के मो. अमीर, बस्ती की कमला देवी, कानपुर नगर के माधव अवस्थी, अमरोहा के भपेंद्र और फतेहपुर के चंद्रशेखर को चयन पत्र सौंपा। इसके अलावा विवेकानंद युवा अवार्ड के तहत झांसी के अर्शप्रीत सिंह, बागपत के अमल, गोरखपुर की अर्पिता सिंह, चंदौली के अजीत कुमार सोनी, प्रतापगढ़ के सुंदरम तिवारी, बरेली के सत्यदेव आर्य, गाजीपुर के सिद्धार्थ राय, उन्नाव के अक्षय शुक्ला, बुलंदशहर के आर्यन गौड़ आदि को प्रमाण पत्र और चेक देकर सम्मानित किया। वहीं युवक मंगल दल अंबेडकर नगर के प्रवीण कुमार गुप्ता और अंकित गुप्ता, सिद्धार्थनगर के अभिषेक कुमार यादव और अरविदं कुमार यादव, वाराणसी के प्रिंस चौबे और अनिल विश्वकर्मा के साथ महिला मंगल दल जालौन की प्रवीणा, रामपुर की स्वाति, लखनऊ की अशिंका यादव और स्वाति यादव आदि को प्रमाण पत्र और चेक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि की उपस्थिति रही।

- Advertisement -
Ad imageAd image

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी ख़बरें

1. TOP 10 MP:अमित शाह से CM मोहन यादव की बैठक TOP

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी ख़बरें

1. TOP 10 MP:अमित शाह से CM मोहन यादव की बैठक TOP

RASHIFAL: आज का राशिफल

♈ मेष RASHIFAL: आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. रायपुर में नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लागू TOP 10 CG: रायपुर में

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी