,

होलिका भस्म की पूजा कर सीएम योगी ने मनाई होली

CM Yogi celebrated Holi by worshipping Holika's ashes

गोरक्षपीठाधीश्वर-संतों ने एक दूसरे को लगाया भस्म का तिलक

रिपोर्ट: वंदना रावत, विजय नंदन

गोरखपुर: 14 मार्च, होली के पावन महापर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह होलिका भस्म की पूजा कर होली मनाने का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में फाग गीतों का आनंद लिया और गोवंश को भस्म, गुलाल लगाकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने भीम सरोवर के पास बतखों को तथा मंदिर की गोशाला के पास मोर को भी दाना खिलाया।

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने लिया फाग का आनंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होलिकोत्सव की शुरुआत शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिका भस्म की पूजा से हुई। मंदिर के मेला ग्राउंड में जलाई गई होलिका के पास जाकर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका भस्म (सम्मत की राख) की पूजा की और आरती उतारी। इस अनुष्ठान के बाद साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने इसी भस्म से गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाकर होली की मंगलकामना की। होलिकादहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर पहुंचे और श्रीनाथ जी को होलिका भस्म अर्पित किया। इसके बाद श्रीनाथ जी के मंदिर के चबूतरे पर फाग गीतों का आयोजन हुआ। सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया और सबको होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

गोवंश को लगाया अबीर-गुलाल, गुड़ खिलाकर की गोसेवा

होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे और गोवंश को भस्म व अबीर-गुलाल लगाकर उनके लिए भी मंगलकामना की। उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। गोशाला में मुख्यमंत्री ने माथा व गर्दन सहलाकर गोवंश को खूब दुलार भी किया।

बतखों और मोर को भी दाना खिलाया सीएम ने

शुक्रवार सुबह अपनी दिनचर्या के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए भीम सरोवर के पास पहुंचे। यहां उन्होंने सरोवर किनारे टहल रहे बतखों को दाना खिलाया। उधर गोशाला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहीं पास में विचरण कर रहे एक मोर को भी दाना खिलाया।

ये भी पढ़िए: भारत में होली का उत्सव: रंगों का उल्लास और उमंग

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक