,

Bihar Tree Protection Day: सीएम नीतीश कुमार ने पेड़ को बांधी राखी, रक्षाबंधन पर्व पर JDU सुप्रीमो का अनोखा संदेश

देश में रक्षाबंधन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बजारों में गजब का रौनक देखा जा रहा है। बहनें भाईयों के कलाई पर राखी बांधने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रही हैं। लेकिन बिहार से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पेड़ को राखी बाधं कर मिसाल कायम की है।

नीतीश कुमार रक्षाबंधन के दिन सुबह सुबह पटना के ईको पार्क पहुंचे। जहां इन्होंने पीपल के पेड़ को राखी बांधी। इसके अलावा उन्होंने पेड़ भी लगाया। आपको बता दें कि रक्षा बंधन के दिन बिहार में ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा’ दिवस मनाया जाता है। सीएम नीतीश हर वर्ष की तरह इस बार भी पटना के ईको पार्क पहुंचे और यहां पीपल के पेड़ को राखी बांधी।

नीतीश ने दी रक्षाबंधन की बधाई

बता दें कि, CM नीतीश कुमार 2012 से लगातार रक्षाबंधन के मौके पर पेड़ को रक्षा सूत्र बांधते आ रहे हैं। पर्यावरण की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है, इसलिए इस खास दिन का नाम ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ रखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तमाम मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी पेड़-पौधों को राखी बांधी। इस मौके पर नीतीश कुमार ने प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी देखे गए। वहीं इसके पहले सोशल मीडिया पर ट्विट कर सीएम नीतीश ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्यौहार है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

क्या है उद्देश्य?

पेड़ हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। अगर पेड़ हैं तो हम हैं। अक्सर हम देखते हैं कि अपनी जरुरतों को लिए पेड़ को काट देते हैं जो कही से उचित नहीं है। अगर हम आज पेड़ को बचाएंगे तो आने वाले पीढ़ी के लिए लाभकारी साबित होगा। साथ ही हम कोशिश करें कि साल में ढेर सारे ना ही सही बल्कि एक पेड़ जरुर लगाए ताकि प्राकृतिक के साथ हमारा तालमेल बैठा रहे।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…