,

संत शिरोमणि सेन भगत जयंती: राज्य स्तरीय समारोह में CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि, OBC वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएँ की

- Advertisement -
Ad imageAd image
cm-naib-singh-saini-sant-sen-bhagat-jayanti-kurukshetra-haryana-news

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नैब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित संत शिरोमणि सेन भगत जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होकर संत सेन जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि संत सेन भगत जी ने समाज को सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया और जाति–धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के संतों, महापुरुषों और लोकनायकों की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा “हमने इन महान विभूतियों से बहुत कुछ सीखा है। उनकी शिक्षाओं को संजोना व आगे बढ़ाना हमारा नैतिक दायित्व है, और हमारी सरकार पिछले 11 वर्षों से यह कार्य निरंतर कर रही है।

पिछड़े वर्गों के लिए बड़ी सौगात

कार्यक्रम में सीएम सैनी ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों के विकास के लिए एक अलग समिति का गठन किया है। साथ ही बड़ा फैसला लेते हुए हरियाणा में ओबीसी क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के पिछड़े और वंचित वर्गों तक लगातार पहुँच रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों, संतों और गणमान्य व्यक्तियों का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक उत्थान का संदेश जाता है।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के