मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव 6 दिवसीय विदेश दौरे पर गए है। इस दौरान मोहन यादव प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। यादव के लंदन पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बता दें कि मोहन यादव यूनाईटेड किंगडम और जर्मनी के दौरे पर है।
भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने किया स्वागत
सीएम मोहन यादव के लंदन पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने किया। वहीं यादव सांसद बैरोनेस वर्मा के साथ ब्रिटिश संसद का भ्रमण भी करेंगे। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे।
औद्योगिक निवेश के संबंध में करेंगे चर्चा
यहां प्रदेश के प्रशासनिक एवं व्यापार प्रतिनिधियों और फिक्की के डॉण् परम शाह और किंग्स क्रास प्रबंधन के सीइओ टाम गुडाल के साथ बैठक कर मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके बाद को बेडफोर्डण्वे स्थित यायल नेशनल होटल में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स आफ एमपी के साथ मध्य प्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा करेंगे।



