Jabalpur जबलपुर क्रूज हादसा: शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, मृतिका नीतू सोनी के घर जाकर दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jabalpur

Report: Somnath mishra

Jabalpur जबलपुर के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को शहर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सीधे उन परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने इस भीषण दुर्घटना में अपनों को खोया है। मुख्यमंत्री का यह दौरा पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने और रेस्क्यू ऑपरेशन की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से है।

Jabalpur मृतिका नीतू सोनी के परिजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पहले शहर के कोतवाली क्षेत्र पहुंचे, जहाँ उन्होंने हादसे का शिकार हुई नीतू सोनी के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मृतिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से बात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

Jabalpur कोतवाली से रांझी और सिविल लाइन का दौरा

कोतवाली में शोक व्यक्त करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रांझी और सिविल लाइन क्षेत्रों की ओर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री यहाँ भी उन परिवारों से मुलाकात करेंगे जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। परिजनों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी व्यथा रखी, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहायता राशि और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार का विलंब न हो।

Jabalpur बरगी डैम घटना स्थल का करेंगे निरीक्षण

शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बरगी बांध (घटना स्थल) पहुँचने का कार्यक्रम है। यहाँ वे रेस्क्यू ऑपरेशन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे और उन जांबाज बचाव कर्मियों से भी संवाद करेंगे जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बाहर निकाला। मुख्यमंत्री यहाँ सुरक्षा मानकों की चूक और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों पर भी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय चर्चा करेंगे।

Read this: Noida जेवर से उड़ान का इंतज़ार खत्म: 15 जून से शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंडिगो भरेगी पहली उड़ान

Bhopal में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, छोला मंदिर थाने का किया घेराव

Bhopal: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में

Nainital में गुलदार का आतंक, पिंजरे में हुआ कैद

Report by: Bhuvan Singh Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में एक