,

CM डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

mp-top-10-september-04/

CM डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ संवाद करेंगे। उनकी उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस निवेश संवाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों और निवेशकों को मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता, अनुकूल निवेश वातावरण और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी दी जाएगी। अहमदाबाद रोड शो का उद्देश्य गुजरात के उद्योग जगत के साथ मध्यप्रदेश के निवेश संबंधों को और मजबूत करते हुए प्रदेश में नए निवेश प्रस्तावों को गति देना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद प्रवास के दौरान प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। वे उद्योगपतियों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, उद्योग की स्थापना के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा निवेशकों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सहयोग पर सीधे चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ होने वाली इन बैठकों में निवेशकों की आवश्यकताओं और उनके प्रस्तावित निवेश को प्रदेश में धरातल पर उतारने की संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा होगी। अहमदाबाद के ताज स्काईलाइन में आयोजित होने वाले निवेश संवाद में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसमें प्रदेश की औद्योगिक अधोसंरचना, निवेश के लिए उपलब्ध भूमि, नीतिगत प्रोत्साहन, तकनीकी एवं कौशल आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और विभिन्न क्षेत्रों में विकसित हो रहे निवेश अवसरों की जानकारी उद्योग जगत के समक्ष रखी जाएगी।

CM: राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग को मिलेगी नई गति

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निवेशकों की सुविधा के लिए विकसित की गई सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, प्लग एंड प्ले अधोसंरचना तथा निवेश परियोजनाओं के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण को भी प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा। प्रदेश में विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर, आईटी और प्रौद्योगिकी, वस्त्र, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, लॉजिस्टिक्स सहित उभरते क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। अहमदाबाद रोड शो में गुजरात के प्रमुख औद्योगिक समूहों की भागीदारी मध्यप्रदेश के लिए विशेष महत्व रखती है। गुजरात देश के प्रमुख औद्योगिक और उद्यमशीलता केंद्रों में है। ऐसे में गुजरात के उद्योग जगत के साथ मध्यप्रदेश का यह सीधा संवाद दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग को नई गति देने के साथ ही मध्यप्रदेश में बड़े निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

CM: सरकार का निवेश पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश को देश के अग्रणी निवेश और विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार उद्योग जगत से सीधा संवाद कर रही है। इसी क्रम में अहमदाबाद रोड शो के माध्यम से गुजरात के प्रमुख निवेशकों के समक्ष मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाएगा और संभावित निवेश परियोजनाओं को प्रदेश में स्थापित करने के लिए संवाद को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में स्पेसटेक विजन फोरम- मध्यप्रदेश का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 25 से अधिक प्रमुख स्पेसटेक कंपनियों, स्टार्टअप्स, निवेशकों, इकोसिस्टम से जुड़े प्रतिनिधियों एवं उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की स्पेसटेक पॉलिसी-2026 और प्रस्तावित स्पेसटेक क्लस्टर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही, राज्य में स्पेसटेक क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक अधोसंरचना, नीतिगत सहयोग, कौशल विकास, परीक्षण सुविधाओं, नवाचार इकोसिस्टम और निवेश के अवसरों पर उद्योग जगत के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। अहमदाबाद में प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ बैठकें और निवेश संवाद मध्यप्रदेश की निवेश यात्रा को गुजरात के मजबूत औद्योगिक नेटवर्क से जोड़ने तथा प्रदेश में नए निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

read also: MP CM Mohan Yadav Scheme : सीएम मोहन यादव ने 35 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को दी बड़ी सौगात, 311 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर; बहनों को भी मिला रक्षाबंधन का तोहफा

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र