CM डॉ. यादव ने जापान के इंडिया क्लब में बापू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/there-are-special-incentives-in-the-industrial-policy-to-attract-investors-chief-minister-dr-yadav/

जापान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को कोबे (जापान) के इंडिया क्लब में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान की सुदृढ़ औद्योगिक व्यवस्था और मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर जापानियों द्वारा जताई गई गहरी रूचि का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी जी का समुचा जीवन भारतीयों के लिये समर्पित था। बापू का जीवन दर्शन सत्य अहिंसा, प्रेम और सेवा पर आधारित था। उन्होंने हमेशा सत्य को सर्वोपरि रखा। गांधीजी के विचार और जीवन दर्शन न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बापू ने अफ्रीका से भारत तक सब के लिये एक आदर्श जीवन जिया और भारतीयों का सम्मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी के लिये अंग्रेजों के साथ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सही कहा था कि दुनिया आश्चर्यचकित रह जाएगी कि एक दुबला-पतला व्यक्ति, जिसका विराट व्यक्तित्व और मनोबल हिमालय की चट्टान से भी ऊपर था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूज्य बापू का जीवन हम सबके लिये सदैव आदर्श के रूप में विद्यमान रहेगा। उन्होंने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग चलने की प्रेरणा दी। उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहे है।

ये भी पढ़िए: निवेशकों को आकर्षित करने औद्योगिक नीति में मौजूद है विशेष प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती! जूनियर क्लर्क पद के लिए ऐसे करें आवेदन

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में