CM डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी का कार्ड वायरल, विवाह सम्मेलन में कर रहे शादी, उपहार ना लाने की अपील की

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Dr. Mohan Yadav's son's wedding card goes viral, wedding taking place at a marriage conference, appeals not to bring gifts

by: vijay nandan

उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव के विवाह को सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न कराने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बेटे की शादी 30 नवंबर 2025 को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में होगी। विवाह निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह आयोजन चर्चा में है।

विवाह कार्ड बेहद सामान्य डिजाइन के साथ छपवाया गया है और इसमें दिखाया गया है कि उनका पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव (M.B.B.S., M.S.) का विवाह डॉ. इशिता यादव पटेल (M.B.B.S.) से होगा। कार्ड में मुख्यमंत्री ने विनम्र भाषा में अतिथियों को आमंत्रित किया है, जिसमें समारोह को सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़ा आयोजन बताया गया है।

मुख्यमंत्री का भावात्मक संदेश

निमंत्रण पत्र में सीएम डॉ. यादव ने लिखा है कि उनका परिवार सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक मूल्यों, सद्भाव और समानता को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने बताया कि इस सामूहिक वैवाहिक समारोह में 21 नवदंपति विवाह बंधन में बंधेंगे, जिनके साथ उनके पुत्र भी सात फेरों के साथ गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। कार्ड में उपहार न लाने की विनम्र प्रार्थना भी की गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि आपका आशीर्वाद ही नवयुगल के लिए श्रेष्ठ उपहार है।

पहले भी पेश की थी सादगी की मिसाल

सीएम डॉ. यादव इससे पहले भी सादगीपूर्ण आयोजन कर चुके हैं। फरवरी 2024 में उन्होंने अपने बड़े बेटे वैभव यादव का विवाह राजस्थान के पुष्कर में बहुत छोटे पारिवारिक समारोह में किया था। उस समय यादव मुख्यमंत्री पद संभालने के शुरुआती महीनों में थे।

विवाह में फिजूलखर्ची रोकना उद्देश्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के करीबी लोगों के अनुसार, डॉ. मोहन यादव अक्सर इस बात को दोहराते रहे हैं कि सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम दिखावे की जगह सरल और व्यावहारिक होने चाहिए। यही वजह है कि छोटे बेटे अभिमन्यु की शादी को भी सामूहिक सम्मेलन के रूप में आयोजित किया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने पहले भी कहा था कि विवाह जैसे संस्कारों में फिजूलखर्ची रोकना आवश्यक है। यह सामूहिक विवाह न केवल आर्थिक बोझ कम करेगा, बल्कि समाज में समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करेगा। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, और यह प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन चुका है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी जोरों पर: तस्वीरें

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई