2014 से पहले सैनिकों को गोलियां चलाने की अनुमति तक नहीं थी, अब सेना को मिली खुली छूट: CM
by: vijay nandan
चमोली/बागेश्वर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2014 से पहले सीमा पर सुरक्षा बलों की स्थिति बेहद सीमित थी। सैनिकों को गोली चलाने तक के लिए “ऊपर से अनुमति” का इंतजार करना पड़ता था, भले ही दूसरी ओर से हमला क्यों न हो रहा हो।
उन्होंने कहा कि “2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना को खुली छूट दी गई है। आज हमारी सेना ‘गोलियों’ का जवाब ‘गोले’ से देती है।
LIVE: सवाड़, चमोली में आयोजित 18वाँ अमर शहीद सैनिक मेला कार्यक्रम https://t.co/2PZzx1dT31
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 7, 2025
मुख्यमंत्री धामी चमोली जिले के सवाड़ में आयोजित 18वें अमर शहीद सैनिक मेले में शामिल हुए और वीर परिवारों का सम्मान किया।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami arrived at the 18th Amar Shaheed Sainik Fair held in Sawad, Chamoli and paid tributes. A large number of local residents gathered at the Shaheed Memorial in Sawad to listen to the Chief Minister. pic.twitter.com/h7wePDp6RA
— ANI (@ANI) December 7, 2025
बागेश्वर में बागनाथ मंदिर में पूजा, कपकोट बाजार में व्यापारियों से संवाद
सीएम धामी ने बागेश्वर स्थित श्री बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह कपकोट बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर राज्य सरकार की योजनाओं पर फीडबैक लिया और स्थानीय जलेबी का स्वाद भी चखा।


उन्होंने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार व्यापार जगत की मजबूती, सुविधा और समृद्धि के लिए निरंतर काम कर रही है। सीएम ने बताया कि कि GST व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को कर-अनुदान और वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिससे कारोबार में नई ऊर्जा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिली है।
व्यापारी समुदाय को बताया विकास का आधार
सीएम धामी ने कहा कि व्यापार जगत का योगदान ही उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार है। सरकार का लक्ष्य छोटे—मध्यम व्यापारियों को अधिक अवसर और सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।





