सीबीआई और ईडी के बीच टकराव, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली: देश की दो बड़ी जांच एजेंसियां ईडी और सीबीआई एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहीं हैं। ये स्थिति दो कारोबारियों की वजह से बनी है। ईडी अफसर का कहना है सीबीआई अफसर ने शिकायकर्ताओं के माध्यम से रिश्वत देने की कोशिश की थी,जिसे अस्वीकर करने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई। अब ये पूरा मामला कोर्ट में हैं। चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में ईडी अफसर विशाल दीप का कहना है कि सीबीआई अफसरों की गड़बड़ी की जांच करने पर उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने सीबीआई पर रिश्वतखोरी के झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। विशाल दीप शिमला में ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। मामला शुरू हुआ पिछले साल 22 दिसंबर को। दो लोग भूपिंदर कुमार शर्मा (देव भूमि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशंस के चेयरमैन) और रजनीश बंसल (हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीटूशंस के चेयरमैन) ने दीप और अन्य ईडी अफसरों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। दोनों का कहना था कि उनसे गिरफ्तारी से बचने के लिए पैसे मांगे गए। दीप ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश स्कॉलरशिप घोटाले की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक सीबीआई डीएसपी और एक शिकायतकर्ता ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की। दीप का आरोप है कि सीबीआई डीएसपी ने उन्हें धमकाया भी। कहा गया कि अगर रिश्वत नहीं ली तो उन्हें झूठे केस में फंसा दिया जाएगा और कहीं दूर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। दीप का कहना है कि उन्होंने रिश्वत लेने से इनकार कर दिया। इसके बजाय उन्होंने पीएमएल एक्ट के सेक्शन 66 के तहत सीबीआई डीएसपी और शिकायतकर्ता के खिलाफ जांच शुरू कर दी। दीप का आरोप है कि उनके खिलाफ जो एफआईआर दर्ज हुई हैं, वो स्कॉलरशिप घोटाले के आरोपियों ने करवाई हैं। उन्होंने सीबीआई की शुरुआती जाँच को भी गलत बताया है। दीप ने सीबीआई पर अपने घर और ऑफिस की गैरकानूनी तरीके से तलाशी लेने का भी आरोप लगाया है।उनका कहना है कि 23 दिसंबर, 2024 को सीबीआई अफसर बिना वारंट और महिला कांस्टेबल के उनके घर घुस गए। उस समय उनके घर में उनकी पत्नी, बच्चे और बुज़ुर्ग माता-पिता मौजूद थे। दीप के मुताबिक, सीबीआई ने वो सबूत जब्त कर लिए जो उन्होंने सीबीआई अफसरों और शिकायतकर्ताओं के खिलाफ इकट्ठा किए थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: नापतौल विभाग को साइनाइड से उड़ने की धमकी, 16 सिलेंडर फटने की दी चेतावनी

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में नापतौल विभाग को धमकी भरे ईमेल

Bhopal: नापतौल विभाग को साइनाइड से उड़ने की धमकी, 16 सिलेंडर फटने की दी चेतावनी

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में नापतौल विभाग को धमकी भरे ईमेल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात