,

Chitrakoot : चित्रकूट आयुष हत्याकांड: सीएम योगी से मिला पीड़ित परिवार, अपहरणकर्ताओं के घर ‘बुलडोजर’ चलाने की मांग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chitrakoot

Report: Ratan patel

Chitrakoot चित्रकूट के बहुचर्चित आयुष हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजन लखनऊ पहुंचे। कपड़ा व्यापारी अशोक केशरवानी ने अपने पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने अपना दर्द साझा करते हुए आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की मांग की जो एक नजीर बन सके। मुलाकात के दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी उपस्थित रहे।

कल्लू और इमरान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की अपील

Chitrakoot मुलाकात के दौरान अशोक केशरवानी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि एनकाउंटर में ढेर हो चुके मुख्य अपहरणकर्ता कल्लू खान और घायल आरोपी इमरान के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। परिजनों का कहना है कि इन अपराधियों ने न केवल उनके मासूम बच्चे की जान ली, बल्कि समाज में भी भय फैलाया है। साथ ही, उन्होंने जेल में बंद आरोपी इमरान के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी धाराएं लगाने और जल्द से जल्द सजा दिलाने की गुहार लगाई।

मुख्यमंत्री ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

Chitrakoot सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मामले की त्वरित पैरवी और नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

क्या था मामला?

Chitrakoot बता दें कि चित्रकूट में आयुष के अपहरण के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी कल्लू खान मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि उसका साथी इमरान घायल हुआ था। इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read this: PAK VS AUS: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की आखिरी परीक्षा, लाहौर में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल