,

Chips Packet Explosion Odisha: बलांगीर में चिप्स पैकेट फटने से 8 साल के बच्चे की आंख गंभीर रूप से घायल, कंपनी पर दर्ज FIR

Chips Packet Explosion Odisha

Edit by: Priyanshi Soni

Chips Packet Explosion Odisha: ओडिशा के बलांगीर जिले के टिटलागढ़ थाना क्षेत्र के शगड़घाट गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई। 8 साल के एक बच्चे की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई, जब उसका चिप्स का पैकेट अचानक फट गया। घटना ने पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल हैं।

Chips Packet Explosion Odisha: कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, शगड़घाट निवासी लब हरपाल का 8 साल का बेटा शाम को ट्यूशन से लौटकर घर आया और चिप्स खाने के लिए पैकेट खोलने लगा। इस दौरान उसकी मां रसोई में खाना बना रही थीं और थोड़ी देर के लिए बाहर गईं। बच्चा गैस चूल्हे के पास पैकेट लेकर गया, और अचानक पैकेट फट गया। पैकेट सीधे बच्चे के चेहरे पर फटा, जिससे उसकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।

Chips Packet Explosion Odisha: अस्पताल में आया दर्दनाक नतीजा

घटना के तुरंत बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि आंख में इतनी गहरी चोट लगी है कि वह कभी ठीक नहीं होगी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Chips Packet Explosion Odisha

Chips Packet Explosion Odisha: माता-पिता की प्रतिक्रिया और सवाल

बच्चे की मां ने रोते हुए कहा कि यह उनके लिए असहनीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि पैकेज्ड फूड के पैकेट में ऐसी क्या चीज़ होती है, जो आग या गर्मी के संपर्क में आते ही फट जाती है। बच्चों के लिए बनाए जाने वाले खाद्य पदार्थ इतने खतरनाक क्यों हैं, इस पर कड़ी निगरानी क्यों नहीं होती।

Chips Packet Explosion Odisha: पुलिस जांच और FIR दर्ज

परिवार ने चिप्स बनाने वाली कंपनी के खिलाफ टिटलागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग भी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि पैकेज्ड फूड की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जाए।

यह खबर भी पढ़ें: Electric Scooter Charging Blast: इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट, 1 व्यक्ति की मौत

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई