,

China Taizhou Pythons Flat Found Electricity Bill: ज़रा हटके: फ्लैट में शख्स ने पाल रखे थे 300 से ज्यादा अजगर, इंसान ने नहीं बल्कि ‘बिजली के बिल’ ने खोल दी पोल

China Taizhou Pythons Flat Found Electricity Bill

China Taizhou Pythons Flat Found Electricity Bill चीन के झेजियांग प्रांत से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। यहाँ ताइझोउ शहर में एक शख्स ने अपने रिहायशी फ्लैट के अंदर चोरी-छिपे सैकड़ों अजगर (Pythons) पाल रखे थे। बाहर से देखने पर सबकुछ बेहद सामान्य लगता था, इसलिए पड़ोसियों को कभी कानों-कान भनक तक नहीं लगी। लेकिन इस खौफनाक और अवैध ‘स्नेक फार्म’ की पोल किसी इंसान ने नहीं, बल्कि हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली के बिल ने खोल दी।

China Taizhou Pythons Flat Found Electricity Bill जंगल में मिले अजगर ने जगाया शक, ऐसे शुरू हुई जांच

इस अजीबोगरीब मामले की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी, जब पहाड़ी क्षेत्र के पास एक बुजुर्ग को एक अजीब और बड़े आकार का सांप दिखाई दिया। वन्यजीव अधिकारियों ने जब इसकी जांच की, तो पता चला कि यह एक अजगर है।

  • इलाके की मूल प्रजाति नहीं: विशेषज्ञों ने बताया कि यह अजगर उस ठंडे मौसम और इलाके की मूल प्रजाति का नहीं था।
  • भागने का शक: अधिकारियों को अंदेशा हो गया कि यह सांप निश्चित रूप से आसपास के किसी घर या अवैध फार्म से भागकर यहाँ तक पहुँचा है।

China Taizhou Pythons Flat Found Electricity Bill बिजली की खपत और ‘सफेद चूहों’ के कूरियर ने फंसाया

China Taizhou Pythons Flat Found Electricity Bill जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने एक सर्प विशेषज्ञ (Snake Expert) की मदद ली। विशेषज्ञ ने एक बड़ा सुराग देते हुए बताया कि अजगरों को जीवित रहने के लिए 20 से 30 डिग्री सेल्सियस का गर्म और नम वातावरण चाहिए होता है, जिसके लिए हीटर और विशेष उपकरणों की जरूरत पड़ती है। इससे बिजली की खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

  • बिजली बिल की स्क्रूटनी: पुलिस ने जब इलाके के घरों के बिजली बिल खंगाले, तो ‘गुओ’ नाम के एक अकेले रहने वाले बेरोजगार शख्स के फ्लैट का बिजली बिल असामान्य रूप से बहुत ज्यादा मिला।
  • सफेद चूहों का पार्सल: जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ‘दी’ नाम का एक अन्य व्यक्ति लगातार गुओ के घर आता था और कूरियर से ऑनलाइन खरीदे गए ‘सफेद चूहे’ रिसीव करता था। ये चूहे अजगरों के भोजन के रूप में मंगाए जा रहे थे।

China Taizhou Pythons Flat Found Electricity Bill फ्लैट का नजारा देख उड़े होश, मिले 309 अजगर

पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद जब पुलिस और वन्यजीव विभाग की संयुक्त टीम ने गुओ के फ्लैट पर छापा मारा, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

  • कमरों में अजगरों का डेरा: गुओ ने अपने रहने के लिए सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा छोड़ रखा था, जबकि बाकी के पूरे फ्लैट में अजगर भरे पड़े थे।
  • करोड़ों की कीमत: पुलिस ने फ्लैट से कुल 309 अजगर बरामद किए। जांच में सामने आया कि ये दोनों आरोपी अब तक 80 अजगर अवैध रूप से बाजार में बेच भी चुके थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन अजगरों की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।

अदालत ने भेजी जेल: चीन के कड़े वन्यजीव संरक्षण कानून के मुताबिक, अजगरों को पालना, परिवहन करना या बिना सरकारी अनुमति के बेचना गंभीर कानूनी अपराध है। स्थानीय अदालत ने इस अवैध तस्करी और खतरनाक तरीके से रिहायशी इलाके में सांप पालने के जुर्म में मुख्य आरोपी गुओ और उसके साथी दी को दोषी करार देते हुए जेल की सजा सुना दी है।

Read this: Maheshwar Karhi Lightning Strike Cattle Death: करही के रोशियाबारी में आकाशीय बिजली का कहर: किसान की दो भैंस, पाड़ा और 6 बकरियों की मौत; पीड़ित परिवार का सहारा छिना

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…