कटघोरा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Vishnudev Sai arrives in Katghora today

वीर सीताराम कंवर की मूर्ति अनावरण और सहस्त्रबाहु चौक का भूमिपूजन करेंगे

कोरबा जिले के कटघोरा में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री आज दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर कटघोरा पहुंचेंगे और यहां दो सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन, तथा स्थानीय विधायक भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री साय, जायसवाल समाज और कंवर समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें वीर सीताराम कंवर की मूर्ति का अनावरण और सहस्त्रबाहु चौक का भूमिपूजन किया जाएगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत रूट चार्ट जारी किया गया है।

भीड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। कटघोरा शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि अन्य वाहनों को सुतर्रा बायपास के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।

जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल आज सुबह से ही व्यवस्थाओं की अंतिम समीक्षा में जुटे हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG