अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया माल्यार्पण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Yadav garlanded the statue of immortal martyr Hemu Kalani.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन की सिंधी कॉलोनी स्थित क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अवसर पर कहा कि आज अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान दिवस है। उन्होंने मात्र 19 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हेमू कालाणी सहित अन्य क्रांतिकारियों के अथक प्रयासों से लगभग एक हजार साल का गुलामी का काल खत्म हुआ। हर शताब्दी में भारत माता की गोद में विदेशी आक्रंताओं से लड़ने वाले वीर शहीदों ने जन्म लेकर भारतीय संस्कृति की रक्षा कर जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी को चरितार्थ किया है। अंग्रेजी आक्रंताओं ने भारत से धन लूटा। हमारे अमर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर अंग्रेजों को देश से भगाकर इस लूट को रोका था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान (1192) से 1947 तक हमारे देश का इतिहास निरंतर वीर शहीदों और शूरवीरों से सुसज्जित रहा है। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गोंड साम्राज्य, बाजीराव पेशवा, सिंधिया साम्राज्य, होलकर साम्राज्य सहित अन्य साम्राज्यों ने विदेशी आक्रंताओं से निरंतर लड़ाई लड़ी। मुगल और अन्य विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे मंदिरों एवं संस्कृति पर निरंतर आक्रमण किए। हमने अपने बाहुबल से इन घटनाओं का समयोचित तरीके से उत्तर सनातन संस्कृति तथा श्री चिंतामण गणेश, बड़ा गणपति महाराज, श्री कालभैरव, श्री मंगलनाथ महाराज और श्री सिद्धनाथ महाराज देवस्थानों को पुनर्स्थापित कर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस न पहुंचे इसके लिए उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य धार्मिक नगरों में जल्द ही पूर्ण शराब बंदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संपूर्ण ध्यान धार्मिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को प्रदेश में बढ़ावा देने पर है। इससे प्रदेशवासियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और प्रदेश का चहुँमुखी विकास होगा।

अमर शहीद हेमू कालाणी: भारत माता के वीर सपूत

हेमू कालाणी एक ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सिंध के सुक्कुर में जन्मे हेमू कालाणी ने बहुत कम उम्र में ही देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर अंग्रेजी शासन के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने बचपन से ही विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह लोगों से किया। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। हेमू कालाणी और उनके साथियों ने अंग्रेजी सेना के खिलाफ कई साहसिक कार्य किए। उन्होंने हथियारों से भरी रेलगाड़ी को पटरी से उतारने की योजना बनाई। इस पर अंग्रेजी सरकार ने हेमू कालाणी को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें फांसी की सजा सुनाई।

इस दौरान विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ओंकारेश्वर में ‘ममलेश्वर लोक’ का प्रस्तावित विस्तार तत्काल निरस्त, प्रशासन ने जनभावनाओं का किया आदर

रिपोर्ट- ललित दुबे ओंकारेश्वर: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर में

ओंकारेश्वर में ‘ममलेश्वर लोक’ का प्रस्तावित विस्तार तत्काल निरस्त, प्रशासन ने जनभावनाओं का किया आदर

रिपोर्ट- ललित दुबे ओंकारेश्वर: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर में

मेला संस्कृति ही भोपाल की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने किया टीटी नगर दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेले का

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरा SIR फॉर्म, गोरखपुर के इस बूथ नंबर के हैं मतदाता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष

बरही लूटकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश: 1.5 करोड़ के पूरे जेवरात बरामद, तीन अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट- रुपेश कुमार हजारीबाग: जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते

कौन थे वे 7 लोग? धमतरी के नामी पैथोलॉजिस्ट के घर IT अधिकारी बनकर घुसे, 1.5 घंटे तक की जाँच; शहर में हड़कंप

रिपोर्ट- वैभव चौधरी धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक सनसनीखेज मामला

ओबरा खनन हादसा: 72 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मलबे से मिले सात शव, प्रशासन ने अभियान रोका

रिपोर्ट- प्रवीण पटेल सोनभद्र: ओबरा की श्री कृष्णा माइनिंग पत्थर खदान में

फिरोजाबाद में प्रो. रामगोपाल यादव की प्रेस वार्ता, बिहार चुनाव से लेकर आज़म खान पर साजिश तक किए बड़े बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शिकोहाबाद, फिरोजाबाद स्थित

The Family Man 3 OTT Release Time: भारत में कब और किस समय स्ट्रीम होगी फिल्म? जानिए

by: vijay nandan Mumbai: मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपने सुपरहिट किरदार

कोतवाली देहात पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

बुलंदशहर के कोतवाली देहात पुलिस ने लाखों की चोरी की एक बड़ी

सोनपुर मेले में सबसे छोटे बौना-बौनी घोड़े ने बटोरी सुर्खियाँ

बिहार के वैशाली जिले में लगने वाला विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 13 नवंबर

सीएम विष्णु देव साय का जगदलपुर दौरा: पंडुम कैफे का किया शुभारंभ, आत्मसमर्पित माओवादियों के व्यंजनों का लिया स्वाद

रिपोर्ट- मनोज जंगम जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को जगदलपुर पहुंचे,

नर्मदापुरम: कड़ाके की ठंड में ASHA–USHA कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का धरना, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रिपोर्ट- गजेंद्र राज नर्मदापुरम: ASHA, USHA और सुपरवाइजर एकता यूनियन की कार्यकर्ताओं