,

दुबई पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: भारत का विरोध किसी देश से नहीं, आतंकवाद से है; स्पेन के लिए होंगे रवाना

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी विदेश यात्रा के तीसरे दिन दुबई के प्रमुख लॉजिस्टिक हब भारत मार्ट पहुंचे। यह केंद्र भारतीय MSME उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करने का प्रयास है। सीएम ने इस दौरान मध्यप्रदेश की सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इकाइयों को भारत मार्ट से जोड़ने पर चर्चा की।


बिजनेस फोरम को किया संबोधित, आतंकवाद पर कड़ा संदेश

सोमवार को इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत की कोई शत्रुता किसी देश से नहीं, बल्कि आतंकवादियों से है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए दिखा दिया कि भारत अब शत्रु को उसके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखता है।”


स्पेन की ओर बढ़ेंगे अगला कदम

मुख्यमंत्री यादव मंगलवार को दुबई से स्पेन की राजधानी मेड्रिड के लिए रवाना होंगे। वहां वे मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने हेतु आयोजनों में भाग लेंगे और निवेशकों से संवाद करेंगे।


दुबई में भारतीय उद्यमियों की सराहना

मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल कंपनी टेक्समॉस ग्रुप की यूनिट का दौरा करते हुए कहा कि भारतीय उद्यमी केवल पूंजी नहीं जोड़ते, बल्कि उसे व्यावसायिक अवसरों में परिवर्तित कर विकास में भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने टेक्समॉस मॉडल को मध्यप्रदेश में लागू करने की बात कही।


मध्यप्रदेश निवेश के लिए खुला है

डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों के निवेशकों का स्वागत कर रहा है। उन्होंने टेक्सटाइल, पर्यटन और MSME क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए दुबई के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया।


भारत-दुबई के ऐतिहासिक रिश्तों पर ज़ोर

सीएम ने कहा कि भारत और दुबई के बीच सदियों पुराने व्यापारिक संबंध रहे हैं। दुबई का उद्भव 19वीं सदी में मछली पकड़ने के केंद्र के रूप में हुआ और आज यह आधुनिकता का प्रतीक है। यहां रहने वाले भारतीय समुदाय की सामाजिक समरसता और अनुभवों की उन्होंने प्रशंसा की।


भोजन, संस्कृति और तकनीकी विकास का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने दुबई में भारतीय खानपान की लोकप्रियता, मेट्रो और बुलेट ट्रेन की सुविधा, तथा भारतीयों से मिले स्नेह का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के मसालों और स्वाद की महक अब वैश्विक पहचान बन चुकी है


भारत आर्थिक और तकनीकी रूप से नई ऊंचाइयों पर

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। टाटा समूह ने एविएशन सेक्टर में मजबूती दी है और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन जैसी योजनाएं भारत की उन्नति को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा, “भारत अब सिर्फ धनबल नहीं, बल्कि भावनात्मक समृद्धि और वैश्विक सहयोग के साथ आगे बढ़ रहा है।”


तकनीकी प्रगति की दी जानकारी

एसीएस संजय दुबे ने कहा कि उज्जैन एकमात्र ऐसा शहर है जहां GMT से पहले समय की गणना होती थी। मध्यप्रदेश तकनीकी नीतियों के माध्यम से देश का तकनीकी केंद्र बनता जा रहा है। यहां AI, ड्रोन, स्पेसटेक और ई-गवर्नेंस में तेजी से कार्य हो रहा है।


पर्यटन और फिल्म नीति से निवेश को बढ़ावा

पर्यटन सचिव शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश में 12 नेशनल पार्क, 6 टाइगर रिजर्व और 800+ ऐतिहासिक स्थल हैं। ‘महाकाल लोक’ के विकास से धार्मिक पर्यटन में वृद्धि हुई है। अब प्रदेश फिल्म पर्यटन का भी बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।


व्यापक निवेश संभावनाएं

उद्योग विभाग के सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 700+ निवेश बैठकें, 5 अंतरराष्ट्रीय रोड शो और ₹30.7 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा, “जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वहीँ का हो जाता है।”


IBPC ने जताया भरोसा

इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (IBPC) के सचिव साहित्य चतुर्वेदी ने कहा कि डॉ. मोहन यादव की यात्रा भारत और यूएई के बीच दीर्घकालिक आर्थिक संबंधों की नींव रखेगी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से