छतरपुरः आखिर कहां से आया छात्र के पास कट्टा ? 4 दिनों से कट्टा लेकर घूम रहा था छात्र

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

शुक्रवार सुबह 10 बजे छतरपुर में छात्र ने प्रिंसीपल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को स्कूल में ही अंजाम दिया गया था। हत्या करने के बाद छात्र मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच में पहले सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जिसमें छात्र हत्या के बाद स्कूल से डांस करते हुए बाहर निकलते हुए नजर आ रहा है, ऐसा लग रहा है जैसे उसने कोई अच्छा कार्य किया हो। वहीं जांच में पता चला है कि छात्र ने प्रिंसीपल को धमकी भी दी थी, लेकिन सवाल यह है कि जब प्रिंसीपल को धमकी दी गई थी तो प्रिंसीपल ने स्कूल प्रशासन व पुलिस को अवगत क्यों नहीं कराया। इसके साथ ही सवाल यह भी उठता है कि नाबालिग छात्र पर कट्टा कहां से आया। फिलहाल पुलिस की जांच में जुटी हुई है।

कहां से आया नाबालिग छात्र पर कट्टा ?
घटना को अंजाम देने वाले आरोपित नाबालिग को महोबा के पास से पकड़ लिया गया है। चर्चा है कि छात्र बीते चार दिनों से कट्टा लेकर स्कूल आ रहा था। जिसने घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाया गया। जब छात्र से कट्टे को लेकर पूछा गया तो उसने बताया कि जिससे लिया है उसकी मौत हो गई है। छात्र पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस अवैध हथियार तस्करों का भी पता लगा रही है, जहां से छात्र ने कट्टा लिया है।

बाथरूम में जाकर मारी थी गोली
छतरपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा में शुक्रवार दोपहर को प्राचार्य एसके सक्सेना की उसी स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग 12वीं के छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में गोली लगने से प्राचार्य की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल में जब प्राचार्य बाथरूम में गए थे तब छात्र पीछे से पहुंचा और उसने बाथरूम में प्राचार्य को सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद छात्र उन्हीं की स्कूटी लेकर भाग गया। घटना के बाद छात्र को पुलिस ने करीब दो घंटे बाद पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकारा और कट्टा भी बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अगम जैनए एएसपी विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सील कर जांच पड़ताल की जाती रही।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में