परीक्षा के नियमों में बदलाव, प्रमोट नहीं होंगे 5वीं-8वीं में फेल होने वाले विद्यार्थी, 2 महीने में दोबारा परीक्षा देनी होगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

केंद्र सरकार ने नो-डिटेंशन पॉलिसी की खत्म

दिल्ली: 5वीं व 8वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को अब पास नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने ”नो डिटेंशन पॉलिसी” खत्म कर दी है। पहले इस नियम के तहत फेल होने वाले विद्यार्थियों को दूसरी क्लास में प्रमोट कर दिया जाता था। लेकिन अब सरकार के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक फेल होने वाले बच्चों को 2 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। अगर वे दोबारा फेल होते हैं, तो उन्हें प्रमोट नहीं किया जाएगा, बल्कि जिस क्लास में वो पढ़ रहे थे उसी में दोबारा पढ़ेंगे सकेंगे। सरकार ने इसमें एक प्रावधान भी जोड़ा है कि 8वीं तक के ऐसे बच्चों को स्कूल से निकाला भी नहीं जाएगा।

16 राज्यों में पहले से खत्म है ”नो-डिटेंशन पॉलिसी”

16 राज्यों में पहले से नो-डिटेंशन पॉलिसी खत्म है। केंद्र सरकार की नई पॉलिसी का असर केंद्रीय स्कूलों, नवोदय विद्यालयों व सैनिक स्कूलों समेत करीब 3000 से अधिक स्कूलों पर पड़ेगा। 16 राज्य और दो केंद्रशासित प्रदेश, दिल्ली और पुडुचेरी ने ‘नो-डिटेंशन पॉलिसी’ पहले पहले ही खत्म कर दी थी। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार स्कूली शिक्षा राज्य का विषय है, इसलिए राज्य इस संबंध में अपना निर्णय ले सकते हैं।

गौरतलब है कि 2018 में लोकसभा में बिल पास हुआ था, इस बिल राइट टु एजुकेशन को संशोधित करने के लिए पेश किया गया था। इसमें स्कूलों में लागू ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ को खत्म करने की बात थी। इसके अनुसार 5वीं और 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए नियमित परीक्षा की मांग की गई थी। इसी के साथ फेल होने वाले विद्यार्थियों के लिए 2 महीने के अंदर री-एग्जाम कराने की भी बात कही गई थी। 2019 में ये बिल राज्य सभा में पास हुआ। इसके बाद राज्य सरकारों को ये अधिकार था कि वो ”नो डिटेंशन पॉलिसी” हटा सकते हैं या लागू रख सकते हैं. यानी राज्य सरकार ये फैसला ले सकती थीं कि 5वीं और 8वीं में फेल होने पर छात्रों को प्रमोट किया जाए या उसी कक्षा में बैठाया जाए।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के