मुरैना: पुराने मर्डर केस में गवाही न पलटी तो कर दी युवक की हत्या, आरोपियों ने रास्ते में घेरकर मारी गोली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
chambal-murder-revenge-anil-gurjar-shot-dead-morena

रिपोर्ट– प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: चम्बल अंचल में खून का बदला खून लेने की कहावत आज फिर सच साबित हुई। जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र में आने वाले बरवासिन गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अनिल गुर्जर को लगभग एक दर्जन हथियारबंद लोगों ने घेरकर पहले लाठियों से पीटा और फिर गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, अनिल गुर्जर एक पुराने मर्डर केस में मुख्य गवाह अपने बाबा की ओर से पेश हो रहा था। इस मामले में गांव के ही कल्ली गुर्जर और योगेंद्र गुर्जर आरोपी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अनिल पर गवाही पलटने का दबाव बनाया था, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया तो खुन्नस में आकर आज हत्या कर दी गई।

हत्या का खौफनाक तरीका:
शाम को जब अनिल गुर्जर बाइक से बाजार से घर लौट रहा था, तभी बरवासिन और कैमरा गांव के बीच उसकी घात लगाए बैठे आरोपियों ने एक कार से उसका पीछा किया। मौके पर जैसे ही अनिल पहुंचा, कार से करीब एक दर्जन लोग उतरकर आए, जिनमें कल्ली और योगेंद्र गुर्जर भी शामिल थे। उन्होंने चारों ओर से अनिल को घेरकर उसे सड़क किनारे घसीटा, बेरहमी से लाठियों से पीटा और फिर उसे गोली मार दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

संजय गुर्जर, मृतक का भाई

परिजनों का आक्रोश, पुलिस कार्रवाई जारी
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। शव को फिलहाल मोर्चरी हाउस में रखा गया है। परिजनों ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सरायछोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
  • गवाही न पलटने पर जान ली गई
  • एक दर्जन हमलावरों ने किया हमला
  • गोली मारकर मौके से फरार हुए आरोपी
  • परिजनों की मांग – सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल