,

CG: Top 10 News

/cg-top-10-news-august-28/

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

1. पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर हत्या, LIVE VIDEO सामने आया

जशपुर में पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में विवाद के बाद पिता-पुत्र ने युवक के सिर पर पत्थर से हमला किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। युवक लकड़ी बेचने के लिए इलाके में आया था। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2. CM हाउस में आज मनेगा हरेली तिहार

छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक हरेली तिहार मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर विशेष आयोजन होगा। मुख्यमंत्री हल और नांगर की पूजा करेंगे। कार्यक्रम में गेड़ी चढ़ने के साथ पारंपरिक खेलों और छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

3. 3400 करोड़ के शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को ED ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने ED को पांच दिन की कस्टडी दी है। इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्रवाई फर्जी गवाहों के आधार पर की जा रही है।

4. हाईकोर्ट के CJ की तस्वीर रखकर काला जादू, 3 गिरफ्तार

बिलासपुर में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर कथित तौर पर काला जादू कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिए तांत्रिक को बुलाकर श्मशान में साधना कराई गई। यह कथित साजिश चाकूबाजी के एक मामले में पीड़ित परिवार को डराने के लिए रची गई थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

5. हिड़मा-देवा के गढ़ से गुजरेगी तिरंगा यात्रा

बस्तर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा उन इलाकों से होकर गुजरेगी जिन्हें नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है। महिला बाइकर्स भी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगी। जहां सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए हैं, वहां की मिट्टी भी यात्रा के दौरान एकत्र की जाएगी। यात्रा कर्रेगुट्टा तक जाएगी।

6. छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर प्रदेश के उत्तर हिस्से के कई जिलों में बारिश की संभावना है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

7. रायगढ़ में जमीनी विवाद में दो परिवार भिड़े

रायगढ़ में जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि रॉड, डंडे और टांगी से एक-दूसरे पर हमला किया गया। मामले में दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

8. त्योहारों से पहले दुर्ग ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

त्योहारों को देखते हुए दुर्ग-भिलाई में ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ब्लैक फिल्म वाले वाहनों और सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्टंट करते पकड़े जाने पर वाहनों को सीज करने की चेतावनी दी गई है।

9. DGP-IGP कॉन्फ्रेंस के निर्देशों पर पुलिसिंग में बदलाव

छत्तीसगढ़ में DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों को लागू करने की दिशा में पुलिस ने कदम बढ़ाए हैं। पुलिसिंग में सुधार के लिए IPS अधिकारियों को थाने गोद दिए गए हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। DGP रतनपुर थाने की व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

10. कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़

कवर्धा में पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया कि गिरोह ने करीब एक महीने में 12.50 लाख रुपये के नकली नोट छापे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े आरोपियों को पकड़ा है और नकली नोटों के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र