CG की 10 बड़ी खबरें: 31-12-2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG News:

१. बालोद में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व
प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन निकाला गया। पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

२. बालोद मेला बना हिंसा का मैदान
मेले में भीड़ के दौरान हुए धक्का-मुक्की के बाद नशे में धुत युवकों ने चाकूबाजी कर दी। पार्षद सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया।

३. उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी का रिपोर्ट कार्ड रखा
दो वर्षों में प्रदेश में 4878 किलोमीटर सड़कें और 164 पुलों का निर्माण किया गया। इसके अलावा 265 सरकारी भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

४. रायपुर रेलवे स्टेशन पर ओएचई ब्रेकडाउन
बिजली व्यवस्था ठप होने से स्टेशन पर अंधेरा छा गया। चार ट्रेनें प्रभावित हुईं, ट्रेनों के खड़े रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

५. 51 उपस्वास्थ्य केंद्रों के पास अपना भवन नहीं
सरकारी स्वास्थ्य कर्मी बिना भवन के गांव-गांव घूमकर इलाज करने को मजबूर हैं। यह झोलाछाप नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम की खामी को उजागर करता है।

६. भाजपा का कांग्रेस पर सीधा हमला
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने रायपुर में बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन और भ्रम फैलाने वाली पार्टी बन चुकी है।

७. आईजीकेवी में खुलेगा न्यूक्लियर एनर्जी कृषि अनुसंधान केंद्र
गामा किरणों की मदद से फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जाएगी। बीजों को अब परीक्षण के लिए मुंबई नहीं भेजना पड़ेगा।

८. चरोदा रेलवे यार्ड में आग से हड़कंप
पार्किंग साइड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग शॉर्ट-सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।

९. रायपुर में 100 साल पुरानी कॉलोनी उजड़ी, जमीन खाली
नई सरकार आते ही योजना बदली गई। 266 मकान तोड़ दिए गए, लेकिन पांच साल बाद भी 33 एकड़ जमीन खाली पड़ी है।

१०. कबीरधाम बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल
टॉयलेट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के लोग डंडे और रॉड लेकर भिड़ गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर सवाल खड़े किए।

११. कर्ज के बोझ में नकली नोटों का धंधा
रायपुर के एक दंपती ने यूट्यूब से नकली नोट छापना सीखा और दुर्ग के साप्ताहिक बाजार में खपाने लगे। मिट्टी और रंग लगाकर नोटों को असली दिखाया जा रहा था, लेकिन दोनों रंगे हाथ पकड़ लिए गए।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई