CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.

  1. मौसम का कहर जारी
    अंधड़ और बारिश से दिन का तापमान 3–4 डिग्री तक गिरा। रायगढ़ में देर रात बारिश और बलरामपुर-रामानुजगंज में ओले गिरे। आज भी मौसम खराब रहने की संभावना।
  2. रायपुर में डुप्लीकेट सितारों का जलवा
    शाहरुख, सलमान, पुष्पा और दिलजीत के डुप्लीकेट कलाकारों के साथ फैंस ने जमकर सेल्फी ली। सिंधी समाज के चेट्रीचंड्र महोत्सव में झांकियां और आतिशबाजी हुई।
  3. रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
    सरगुजा में तहसील के बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया। ACB रेड का डर दिखाकर 2 लाख की मांग की थी।
  4. शादी से लौटते वक्त हादसा
    कोरबा में दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी पलटी, एक बच्ची की मौत और 10 लोग घायल।
  5. ट्रेनी IAS की कार को टक्कर
    बिलासपुर में SDM की गाड़ी को पिकअप ने टक्कर मारी। आरोपी ड्राइवर भागते हुए पकड़ा गया।
  6. RTE सत्यापन पर निजी स्कूलों का विरोध
    प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग को लेकर निजी स्कूलों ने विभागीय कार्यों में सहयोग से इनकार किया।
  7. बिजली बकायेदारों को राहत
    जगदलपुर में अधिभार पर 100% छूट का मौका। 30 अप्रैल तक बकाया जमा किया जा सकता है।
  8. फायर NOC सिस्टम में बदलाव
    अब निजी एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई। ऑडिट के नाम पर सालाना लाखों रुपये शुल्क वसूले जाएंगे।
  9. खतरनाक पेड़ों पर रोक
    बजट सत्र में छातिम और दमास पेड़ों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक बताते हुए इन्हें नहीं लगाने का फैसला।
  10. वाटर हार्वेस्टिंग पर सख्ती
    रायपुर के 9758 घरों में सिस्टम नहीं होने पर 9.31 करोड़ की राशि वसूली जाएगी। नगर निगम अब खुद सिस्टम लगाएगा।

read also: Gangaur 2026: आज मनाई जाएगी बड़ी गणगौर, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पूरी सामग्री सूची

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope 25 May 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit