CG News 15-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG News 15-01-2026

CG News 15-01-2026:

१. नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसों पर
सरकारी नीतियों और सुरक्षाबलों के दबाव से माओवाद कमजोर पड़ता दिख रहा है। हालिया घटनाक्रम में 29 माओवादियों ने हथियार डाल दिए, जिसे ‘लाल आतंक’ के खात्मे की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

२. बीजापुर में 24 किलो आईईडी बरामद
सुरक्षाबलों ने बीजापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलो का आईईडी और माओवादियों के राशन ड्रम बरामद किए। संभावित बड़ी साजिश को नाकाम किया गया।

३. सराफा बाजारों में बुर्का-नकाब पर प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों में सुरक्षा कारणों से बुर्का और नकाब पहनकर दुकानों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया। सर्राफा एसोसिएशन ने यह फैसला लिया।

४. कबीरधाम में ‘वांटेड चूहों’ की तलाश अभियान
जोगी कांग्रेस ने कबीरधाम में अनोखा अभियान शुरू किया। शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाकर ‘वांटेड चूहे’ तलाशने का दावा किया गया।

CG News 15-01-2026:राजनांदगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने आरोपी कोमल साहू को गिरफ्तार किया है।

६. राजनांदगांव में गंदे पानी से हाहाकार
पिछले 15 दिनों से नलों में कीड़ायुक्त पानी आने से लोग परेशान हैं। प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग तेज हुई।

७. बालोद में आवारा कुत्तों का आतंक
बालोद जिले में एक ही दिन में 10 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा। दहशत के माहौल के बीच नगर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा।

CG News 15-01-2026: दुर्ग में नौकरी के नाम पर 14.50 लाख की ठगी

रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

९. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बालक आश्रम दौरा
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के बालक आश्रम बगिया पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की, कुशलक्षेम पूछा और उनका हौसला बढ़ाया।

यह खबर भी पढ़ें: tatapani-mahotsav-2026 : सीएम साय ने किया तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ

१०. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और श्रम विभाग की उपलब्धियां

धान खरीदी 102 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंची, किसानों को 24 हजार 265 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। श्रम विभाग में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन दर्ज किया गया और ऑनलाइन तकनीक से आबकारी विभाग में पारदर्शिता बढ़ी।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का