,

जनकल्याण के रूप में मनाए मेरा जन्मदिन: मायावती, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नए साल की बधाई

Celebrate my birthday in the form of public welfare: Mayawati, congratulated New Year in press conference

लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें मायावती ने देश प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मायावती ने कहा कि, नव वर्ष सभी की जिंदगी में खुशहाली और तरक्की दे, मेरे जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं, मेरे नेतृत्व में यूपी की सरकार में लागू योजनाओं को लोगों को बताते हैं कार्यकर्ता, हमारी सरकार की योजनाओं की काफी सरकारें नकल कर रही, युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों, व्यापारियों, महिलाओं के लिए कई योजनाएं हमारी सरकार में शुरू हुई थी, हमारे कार्यकर्ता देश भर में सरकार बनाने में जी जान से लगे हैं, बाबा साहब का मिशन अधूरा बीएसपी करेगी पूरा, मेरे जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ता यह नारे लगा रहे हैं, हमारा मिशन पूंजीपतियों से नहीं गरीब जरूरतमंद के खून पसीने के अंशदान से पूरा होगा, अपने जन्मदिन पर सभी महापुरुषों को भी नमन करती हूं, पार्टी लोगों को आगाह करती हूं, बीजेपी कांग्रेस सपा हमें तोड़ने के लिए हथकंडे अपना रहे है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, जातिवादी पार्टियां हमें सत्ता में नहीं आने देना चाहती, वर्तमान सरकारों ने आरक्षण को कोर्ट कचहरी में फंसा दिया। एससी एसटी के साथ ओबीसी को भी आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल रहा, वर्तमान पार्टियां आरक्षण को खत्म करने पर लगी, कांग्रेस का नीले कपड़े पहनकर ड्रामेबाजी करना छलावा है, हमारे महापुरुषों के चाहते बनने में पार्टियों की होड़ लगी है, बीजेपी सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने संसद में बाबा साहब का अपमान किया, सपा भी दलितों के वोट के लिए किस्म किस्म के हथकंडे अपना रही, सपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न महापुरुषों का अपमान कौन भूल सकता है, दलित वोटो के स्वार्थ के लिए कांग्रेस बीजेपी और सपा के हथकंडे कामयाब नहीं होंगे, चुनाव में मुंह बंद करने के लिए किस्म किस्म के लुभावने वादे किया जा रहे हैं, हमने वादे करने के बजाय अपनी सरकार में रोजगार दिया था, मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक हर मामले में अपने आप को असुरक्षित महसूस रहे हैं।

बसपा सुप्रीमो ने देश के मौजूदा हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि, देश में बेरोजगारी महंगाई भी बढ़ रही है। दलित समाज को समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बाबा साहब के रास्ते पर चलना होगा। एकजुट होना और सत्ता में आना बहुत जरूरी है।

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…